लाइव न्यूज़ :

शांति भंग करने का आरोपः फिरोजाबाद में मृतकों और वयोवृद्ध लोगों को नोटिस, पुलिस कर रही है जांच

By भाषा | Updated: January 3, 2020 19:26 IST

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। यादव कहना है कि थाना दक्षिण क्षेत्र मोहल्ला कोटला निवासी बन्ने खां की मृत्यु छह वर्ष पूर्व हो चुकी है जबकि फसाहत मीर खां और सूफी अंसार हुसैन वयोवृद्ध हैं जिनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक है जो अस्वस्थता के कारण चलने फिरने से भी मजबूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोटिस जारी करते हुए दस -दस लाख रुपये की जमानत व मुचलका दाखिल करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रबल प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मृतक व्यक्ति को कैसे नामित किया गया है ?

फिरोजाबाद में बीस दिसंबर को हुए उपद्रव में पुलिस द्वारा मृतक व्यक्तियों और वयोवृद्ध लोगों को शांति भंग करने के मामले में नामित किये जाने का आरोप कांग्रेस नेता धर्मसिंह यादव ने लगाया है।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। यादव कहना है कि थाना दक्षिण क्षेत्र मोहल्ला कोटला निवासी बन्ने खां की मृत्यु छह वर्ष पूर्व हो चुकी है जबकि फसाहत मीर खां और सूफी अंसार हुसैन वयोवृद्ध हैं जिनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक है जो अस्वस्थता के कारण चलने फिरने से भी मजबूर हैं।

यादव ने कहा कि ऐसे लोगों को भी पुलिस द्वारा शांति भंग करने के मामले धारा 107, 116 सीआरपीसी में नोटिस जारी करते हुए दस -दस लाख रुपये की जमानत व मुचलका दाखिल करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रबल प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मृतक व्यक्ति को कैसे नामित किया गया है ? इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

रिपोर्ट आने के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। रिपॉर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। वयोवृद्ध समाजसेवी फसाहत मीर खां के पुत्र मोहम्मद ताहिर खां का कहना है कि उनके यहां पुलिसकर्मी आये जिन्हें बताया गया कि वह 90 वर्ष से अधिक के हैं और बीमार हैं।

इसकी सूचना एक पुलिसकर्मी ने फोन से अपने वरिष्ठ को बताई लेकिन तीन दिन बाद उनके यहां नोटिस चस्पा कर दिया गया। ताहिर खां ने पुलिस कार्रवाई पर अफसोस ज़ाहिर किया । सूफी अंसार हुसैन का कहना है कि वह 90 वर्ष के हैं और समाजसेवा में रहे हैं।

सभी अधिकारी उन्हें जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे 107, 116 सीआरपीसी में क्यों पाबंद किया गया है समझ में नहीं आता है।’’ इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह से मिलने व फोन पर वार्ता करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने भाषा को गुरूवार बताया था कि सीओ सिटी के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है जो जांच करेगी। उन्होंने कहा कि यह कोई खास कार्रवाई नहीं है। इसमें पाबंद किया जाता है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं मजिस्ट्रेट हूँ, मेरे यहाँ पुलिस की रिपोर्ट आई है अगर ऐसा है तो उसके बारे में पुलिस बताएगी।’’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी। इस मामले में बातचीत पर सचिंद्र पटेल ने गुरुवार को बताया था कि थाना दक्षिण की लाल बंद चौकी से 70 वर्षीय बन्ने खां को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया गया था।

इस मामले में बातचीत पर नगर मजिस्ट्रेट ने बताया के पुलिस रिपोर्ट के आधार पर व्यक्ति को पाबंद किया गया था। सूची में उसे मृत नहीं दर्शाया गया था जिसकी जानकारी बाद में हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। मामला तब सामने आया जब बन्ने खां के पुत्र सरफराज ने पाबंद होने के बाद नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में व पुलिस को अपने पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र दिखाया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील