लाइव न्यूज़ :

देशमुख के खिलाफ लगाये गये आरोप परमबीर सिंह की बदले की कार्रवाई: बिल्डर

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:13 IST

Open in App

मुंबई के एक बिल्डर ने बुधवार को जांच आयोग के सामने दाखिल किये गये अपने हलफनामे में कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाये गये आरोप ‘बेबुनियाद’ हैं तथा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह की ‘बदले की कार्रवाई’ है। सिंह एवं बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के विरूद्ध जबरन वसूली का मामला दर्ज करा चुके बिल्डर बिमल अग्रवाल ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल के नेतृत्व वाले एक सदस्यीय आयोग के सामने 26 पन्नों वाला हलफनामा दाखिल किया। महाराष्ट्र सरकार ने इस साल मार्च में तत्कालीन गृह मंत्री एवं राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ सिंह द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए इस आयोग का गठन किया था। अपने हलफनामे में बिल्डर ने बताया कि कैसे सिंह के कथित इशारे पर वाजे उनसे रंगदारी वसूलते थे। अग्रवाल ने हलफनामे में कहा, ‘‘ बेबुनियाद आरोपों के साथ पत्र लिखने तथा देशमुख एवं राज्य सरकार पर हमला करने का पूरा प्रकरण सिंह एवं वाजे की बदले की कार्रवाई है। ’’ बिल्डर (48) ने आयोग से (परमबीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गये पत्र में) लगाये गये सभी आरोपों को इंसाफ के हित में खारिज करने तथा सिंह, वाजे एवं अन्य के विरूद्ध प्रासंगिक कार्रवाई की सिफारिश करने की अपील भी की है। जांच आयोग के सामने अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। बिल्डर की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने पिछले सप्ताह परमबीर सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। सिंह के खिलाफ यह चौथा और मुंबई में दूसरा ऐसा मामला है। दो अन्य मामले ठाणे में दर्ज किये गये। ये सारी प्राथमिकी एक महीने के अंदर दर्ज की गयीं। इस मामले में वाजे और चार अन्य --सुमित सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विनय सिंह उर्फ बबलू और रियाज भाटी को आरोपी बनाया गया है। अग्रवाल की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने दो बारों एवं रेस्तराओं पर छापा नहीं मारने के एवज में उनसे नौ लाख रूपये लिए और करीब 2.92 लाख रूपये मूल्य के दो स्मार्टफोन खरीदने के लिए बाध्य किया। यह घटना जनवरी, 2020 और मार्च, 2021 के दौरान हुई। दोनों बार एवं रेस्तरां बिल्डर साझेदारी में चलाता है। परमबीर सिंह फिलहाल पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) हैं लेकिन वह कार्यालय नहीं आ रहे हैं क्योंकि वह चिकित्सा अवकाश पर हैं। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के समीप एक वाहन मिला था जिसमें विस्फोटक थे। उस मामले में सचिन वाजे की गिरफ्तारी हुई और उसके बाद मार्च में परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया। बाद में परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में दावा किया कि देशमुख पुलिस अधिकारियों से मुंबई में रेस्तरां एवं बार मालिकों से पैसा ऐंठने के लिए कहते थे। देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAttack on Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पर हमले के बाद पुलिस का एक्शन, 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

भारतVIDEO: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल गृहमंत्री देशमुख की कार पर पथराव, गंभीर रूप से हुए घायल

भारतMaharashtra Assembly Elections 2024: उपमुख्यमंत्री फड़नवीस की ‘नई चाल’, देशमुख ने कहा- मेरे खिलाफ रिश्वत का आरोप लगाना...

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा 400 सीटें हासिल करके संविधान बदलने की बात कर रही है, लोग ऐसा होने नहीं देंगे", एनसीपी शरद गुट के अनिल देशमुख ने कहा

क्राइम अलर्टछोटा शकील के गुर्गे रियाज भाटी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस, जेल से गवाह को धमकाने का है आरोप, जाने पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई