लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को दी जमानत, लेकिन रहेंगे जेल में, जानिए वजह

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 30, 2022 19:21 IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद कैराना विधानसभा सीट से सपा विधायक नाहिद हसन को दी राहतहाईकोर्ट ने विधायक नाहिद हसन को गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में दी जमानत, लेकिन रहेंगे जेल मेंविधायक नाहिद पर इस मामले के अलावा दो अन्य मामले भी विचाराधीन है, जिनमें राहत नहीं मिली है

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने सपा विधायक नाहिद हसन को गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है लेकिन बावजूद इस राहत के विधायक नाहिद को अभी भी सलाखों के पीछे रहना होगा क्योंकि उन पर अन्य मामले भी लंबित हैं और उन मामलों में उन्हें जमानत नहीं मिली है।

हाईकोर्ट से मिली सूचना के अनुसार नाहिद हसन ने खुद के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट मामले में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। जिस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा पहल की सिंगल बेंच ने सुनवाई की। जस्टिस कृष्णा पहल ने विदायक नाहिद की जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और उसके बाद नाहिद की जमानत को मंजूरी प्रदान की।

हाईकोर्ट में सपा विधायक की ओर से अधिवक्ता इमरान उल्लाह और विनीत विक्रम ने बहस की। गैंगस्टर एक्ट मामले में जमानत मिलने के बाद भी सपा विधायक नाहिद हसन जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि उन पर इस मामले में अलावा भी दो अन्य मामले विचाराधीन हैं। चूंकि उन दोनों मामलों में सपा विधायक नाहिद हसन को किसी तरह की राहत नहीं मिली है, इस कारण फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा।

सपा विधायक नाहिद हसन इस समय चित्रकूट की जेल में बंद हैं। इन्हें कैराना पुलिस ने इसी साल की 15 जनवरी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। बीते सितंबर महीने में विधायक नाहिद हसन को शामली जिला जेल से चित्रकूट की जेल में ट्रांसफर किया गया था और तभी से नाहिद हसन चित्रकूट जेल में कैद हैं और रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :Allahabad High CourtकैरानाशामलीShamli
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह