लाइव न्यूज़ :

खराब मौसम और कोहरे से प्रभावित हुईं ये सभी ट्रेनें, दिल्ली में धुंध होने के कारण आ रही मुश्किल

By आकाश चौरसिया | Updated: January 25, 2024 16:41 IST

खराब मौसम और दिल्ली में कोहरे की चादर बिछने के कारण कई ट्रेनों का आवागमन की गति धीरे हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा वो ट्रेन शामिल हैं, जो लंबी दूरी की हैं और वो अपने निर्धारित समय से 8 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देघने कोहरे के कारण दिल्ली से आवागमन में ट्रेन को हो रही दिक्कतये सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 से 8 घंटे चल रही लेटमौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली का तापमान पहुंचा 4 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली: खराब मौसम और दिल्ली में कोहरे की चादर बिछने के कारण कई ट्रेनों का आवागमन की गति धीरे हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा वो ट्रेन शामिल हैं, जो लंबी दूरी की हैं और वो अपने निर्धारित समय से 8 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। 

उत्तरी रेलवे के अनुसार, करीब ऐसी 24 ट्रेन हैं, जो लंबी दूरी की हैं और उन्हें दिल्ली आना है, लेकिन गुरुवार को घने कोहरे और साफ दिखाई न देने की वजह से ट्रेन के पायलट और को-पॉयलट को आगे बढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

कोहरे के कारण इन ट्रेन के समय पर पड़ा असरइस सूची में पहला नाम गया से नई दिल्ली-महाबोधी एक्सप्रेस (12397) का आता है, जो अपने निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से चल रही है। उसी तरह पुरी-नई दिल्ली पुरुषतम एक्सप्रेस (12801), कटिहर-अमृसर एक्सप्रेस (15707), भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (22811) और भुवनेश्वर से नई दिल्ली दुरोंतो (12281) अपने निर्धिरत समय से 5 घंटे से अधिक समय से देरी से चल रही है। 

रेलवे के मुताबिक, देरी से चलने वाली ट्रेन की लिस्ट में मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12447), कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र मेल (15658), अमृतसर-मुंबई (12904), चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12621), वास्को-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12779), अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस (12919), बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12559), भागलपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस (12367), आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस (12225), प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12417) और रीवा-आनंदविहार एक्सप्रेस (12427) भी एक से 5 घंटे की देरी से चल रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में पारा गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के आयानगर, रिज और पालम इलाकों में 5.1, 5.2 और 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

समझे कोहरे से जुड़ी गणितशहर के कई इलाकों जैसे ब्रिगेडियर होशियार सिंह रोड, आनंद विहार और इंडिया गेट पर घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की सूचना मिली है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने कहा, पालम में तापमान 25 मीटर था। आईएमडी के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 मीटर के बीच 'घना', 201 और 500 मीटर के बीच 'मध्यम' और 501 और 1,000 मीटर के बीच 'उथला' होता है। इसके अलावा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार को शहर में घना कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

टॅग्स :Railway Ministryदिल्लीबिहारBiharओड़िसाOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर