लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता बनर्जी ने कहा- पश्चिम बंगाल में कोई NRC लागू नहीं होगी, बंगाल में रहने वाले सभी लोग भारत के नागरिक

By भाषा | Updated: October 22, 2019 05:12 IST

मालागुड़ी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में कोई एनआरसी लागू नहीं की जाएगी। हम राज्य की जनता में कोई विभाजन नहीं होने देंगे। चिंता मत कीजिए। आश्वस्त रहिए, हम आपके संरक्षक हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में कभी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू नहीं होने देने का दावा दोहराते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि इस राज्य में रहने वाला हर व्यक्ति भारत का नागरिक है।बनर्जी ने कहा कि 18 साल के हो गये लोगों को तत्काल मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में कभी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू नहीं होने देने का दावा दोहराते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि इस राज्य में रहने वाला हर व्यक्ति भारत का नागरिक है। बनर्जी ने कहा कि 18 साल के हो गये लोगों को तत्काल मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए।

मालागुड़ी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में कोई एनआरसी लागू नहीं की जाएगी। हम राज्य की जनता में कोई विभाजन नहीं होने देंगे। चिंता मत कीजिए। आश्वस्त रहिए, हम आपके संरक्षक हैं।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस राज्य की जनता ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर और बंगाल के नवजागरण में योगदान देकर भारतीय नागरिक कहलाने का अधिकार हासिल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम, पश्चिम बंगाल में रहने वाले सभी लोग भारत के नागरिक हैं। हमें यह अधिकार राजा राममोहन राय, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और कई अन्य देशभक्तों ने दिया है जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ते हुए बलिदान दे दिया।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘हर वर्ग के लोगों को बंगाल में रहने का हक है। एक भी व्यक्ति को निकाला नहीं जाएगा। भूलिए मत कि हमारी सरकार ऐसा कुछ (एनआरसी लागू) नहीं होने देगी। याद रखिए कि हमारी सरकार थी, है और राज्य को चलाती रहेगी।’’

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब