लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नीतीश कुमार ने कसी कमर, कहा- भाजपा से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2023 16:13 IST

जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल दिल्ली में जिनका राज है, वह कोई काम कर रहे हैं? वह खाली प्रचार में लगे हैं। वो इतिहास बदलने में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल दिल्ली में जिनका राज है, वह कोई काम कर रहे हैं? नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए कहा कि जब वे हमारे साथ आ गए तो फिर से केस करा दियाउन्होंने कहा कि भाजपा वाले आज पुरानी चीजों को खत्म करने सिर्फ अपनी वाहवाही करने में लगे हैं

पटना: दिल्ली से पटना लौटने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पूरे जोश में है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में बोलते हुए उन्होंने ऐलान कर दिया कि 2024 में लोकसभा चुनाव मे भाजपा से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

"देश का नेता कैसा होगा..नीतीश कुमार जैसा होगा।" देश का पीएम कैसा हो...नीतीश कुमार जैसा हो।" नारेबाजी के बीच नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल के नेता सहमत हैं। परसों (बुधवार) ही बात हुई है। सब लोग तैयार हैं। विपक्षी दल के नेता एक साथ बैठ जायेंगे, इसके बाद तय होगा जायेगा। लगे हाथ उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया कि जब सब कुछ तय हो जायेगा तो पूरे देश का दौरा करेंगे।

जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल दिल्ली में जिनका राज है, वह कोई काम कर रहे हैं? वह खाली प्रचार में लगे हैं। वो इतिहास बदलने में लगे हैं। पुरानी चीजों खत्म करते चले जा रहे हैं। उनको आजादी की लड़ाई से मतलब था? कोई मतलब नहीं था। आजकल कुछ-कुछ बोलते हैं। 

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए कहा कि जब वे हमारे साथ आ गए तो फिर से केस करा दिया। यह लोग विपक्षी लोगों को परेशान करते हैं। विभिन्न राज्यों के लोगों को परेशान करते हैं। भाजपा वाले ऐसे ही लोग हैं। अब तो हम लग गए हैं। 7 महीना पहले भी हमने विपक्षी पार्टियों से बात की थी। 

नीतीश कुमार ने आह्वान किया कि भाजपा को वोट न करें। अगर भाजपा को वोट करेंगे तो अपना नाश होगा और जो इनके खिलाफ वोट देगा, वो अपना भी विकास करेगा और राज्य एवं देश के विकास के विकास में अपना योगदान करेगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले आज पुरानी चीजों को खत्म करने सिर्फ अपनी वाहवाही करने में लगे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र को कह रहे थे कि हमें विशेष राज्य का दर्जा दो। लेकिन नहीं ना दे रहा है। हम लोग तो अपने ढंग से काम कर रहे हैं। 

मोदी-शाह पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इनके पहले वाले जो नेता (अटलजी) थे उनको भी नहीं मान रहे। अटल जी हम को कितना मानते थे। आज सिर्फ दो लोगों की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सबलोग मिल जुलकर आगे नहीं बढ़ेगा तो देश पर खतरा बढ़ जाएगा। 

नीतीश ने सभी से आग्रह किया कि पीएम के लिए मेरा नाम नहीं लीजिए। ऐसा करने सब कछ गड़बड़ा जाएगा। इसलिए मेरा नाम व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं लीजिए। सबलोग एकजुट होकर आगे लड़ेंगे तो सबकुछ ठीक हो जाएगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील