लाइव न्यूज़ :

सभी संरक्षित एएसआई स्मारक 16 जून से फिर से खुलेंगे

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली/आगरा,14 जून कोविड-19 महामारी के कारण करीब दो महीने से बंद ताजमहल और केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों, संग्रहालयों और स्थलों को 16 जून को फिर से खोल दिया जाएगा। सोमवार को जारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

इनमें पूरे देश में 3,693 स्मारक और 50 संग्रहालय शामिल हैं। एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि आगुंतक प्रवेश के लिए टिकट ऑनलाइन ले सकेंगे और स्मारक स्थल पर टिकट नहीं मिलेगी।

एएसआई के आदेश के अनुसार, स्मारकों को राज्य, जिला या आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए कार्यकारी आदेशों का कड़ाई से पालन करते हुए खोला जायेगा।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज संस्कृति मंत्रालय और एएसआई के सभी स्मारकों को 16 जून 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है । पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं। सभी को शुभकामनाएं।’’

आदेश में कहा गया है कि आगंतुकों की भीड़ को नियंत्रित करते समय केंद्र और राज्य सरकारों, मंत्रालयों और विभागों द्वारा जारी उचित दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

एएसआई ने 15 अप्रैल को एक आदेश में इन स्मारकों को 31 मई तक के लिए बंद कर दिया था। पिछले साल 17 मार्च को कोविड-19 महामारी के कारण एएसआई के सभी स्मारकों और स्थलों को बंद कर दिया गया था। इन स्मारकों को आगंतुकों की संख्या सीमित रखकर, सामाजिक दूरी का पालन कर और मास्क पहनना अनिवार्य कर जुलाई में फिर से खोला गया था। हालांकि इस वर्ष एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण जनता के लिए इन स्मारकों को बंद कर दिया गया था।

आगरा सर्कल के एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. वसंत कुमार स्वर्णकार ने कहा कि ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी और अन्य केंद्र संरक्षित स्मारकों, स्थलों और संग्रहालयों को बुधवार से फिर से खोल दिया जाएगा। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम आगंतुकों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखेंगे और स्मारक परिसर को दिन में तीन बार सैनिटाइज किया जायेगा। थर्मल थर्मामीटर के माध्यम से शरीर के तापमान की जांच की जाएगी। इसके अलावा, पर्यटकों के जूते ठीक से सैनिटाइज किये जायेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटकों को ताजमहल तथा अन्य स्मारकों और स्थलों के अंदर किसी भी वस्तु को छूने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें सामाजिक दूरियों के मानदंडों का भी पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण