लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुंबई के सभी पुलिस थानों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश, बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर सकते हैं शिवसैनिक

By रुस्तम राणा | Updated: June 24, 2022 19:12 IST

महाराष्ट्र पुलिस को ऐसी सूचना मिली है कि बड़ी संख्या में शिवसैनिक सड़कों पर उतर सकते हैं। ऐसे में किसी प्रकार की शांति और कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इस उद्देश्य से पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देशिवसैनिकों के सड़कों पर उतरने की महाराष्ट्र पुलिस को मिली है सूचनाराज्य के पुलिस प्रशासन ने सभी थानों को अलर्ट पर रहने को कहा

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने सभी थानों विशेष रूप से मुंबई के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस थानों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।

महाराष्ट्र पुलिस को ऐसी सूचना मिली है कि बड़ी संख्या में शिवसैनिक सड़कों पर उतर सकते हैं। ऐसे में किसी प्रकार की शांति और कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इस उद्देश्य से राज्य पुलिस प्रशासन ने सभी थानों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। 

दरअसल, शिवसेना में चल रही बगावत और फूट को लेकर शिवसैनिकों में रोष की स्थिति पैदा हो गई है। शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसैनिक सड़कों पर उतर सकते हैं। शिंदे अपने पास 40 से अधिक विधायक होने का दावा कर रहे हैं। इस बीच सीएम ठाकरे ने अपना वर्षा स्थिति सरकारी आवास को छोड़ दिया है। 

आपको बता दें कि हाल में ही प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ लोगों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। राजनीतिक संकट के बीच सभी दल अपने-अपने नेताओं को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। यही कारण है कि पुलिस प्रशासन भी अब सक्रिय हो गया है और खुफिया रिपोर्ट पर लगातार नजर रख रहा है।

शुक्रवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने जिले के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीटिंग की। इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उन्होंने सीएम आवास छोड़ा है लेकिन उनका संकल्प आज भी मजबूत है। 

बागी नेता एकनाथ शिंदे 40 से अधिक विधायकों के साथ असम की गुवाहाटी में एक होटल पर मौजूद हैं। शिंदे ने सीएम ठाकरे पर हिंदुत्व से समझौता करने का आरोप लगाया है और खुद को बाला साहेब ठाकरे का सच्चा शिवसैनिक बताया है।

 

टॅग्स :Maharashtra PoliceMumbaiShiv Sainiks
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?