लाइव न्यूज़ :

विधानमण्डल बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:12 IST

Open in App

लखनऊ, 17 फरवरी उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के बृहस्पतिवार को शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दीक्षित ने सत्र को संचालित करने के लिये सभी दलों के नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया। विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चैधरी सहित सभी दलों के नेताओं ने अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग छह महीने बाद हम सब कोविड-19 संक्रमण एवं चुनौतियों का सामना करते हुए आज मिल रहे हैं। हम सार्थक और रचनात्मक बहस एवं विचार-विमर्श को बढ़ावा देने के साथ-साथ अधिकतम समय तक कार्यवाही चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाये रखते हुए अगर गम्भीर चर्चा को आगे बढ़ाया जाए तो सदन के सदस्यों की गरिमा बढ़ेगी और लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था भी मजबूत होगी। सरकार पूरा प्रयास करेगी की सभी विषयों पर सकारात्मक कार्यवाही हो। यह सत्तापक्ष और विपक्ष की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस सत्र में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का ई—बजट प्रस्तुत होगा।

विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी विधानसभा है। इसके नाते संविधान के प्रति प्रतिबद्ध परंपरा, प्रतिबद्ध संस्कृति और हर तरह से संविधान के प्रति निष्ठावान होकर सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बैठक में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता लाल जी वर्मा और कांग्रेस पार्टी की नेता आराधना मिश्रा एवं अपना दल—एस के नेता नील रतन पटेल एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर के स्थान पर त्रिवेणी राम ने भाग लिया।

इसके पूर्व कार्यमंत्रणा की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि 18 फरवरी से 10 मार्च तक घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सदन की बैठकें होंगी। बृहस्पतिवार 18 फरवरी को इसका आगाज समवेत सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा। आगामी 22 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2021—22 का बजट प्रस्तुत किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए