लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार संचालित सभी अस्पतालों में सर्जरी सहित अन्य सभी सेवाएं पुन:बहाल होंगी : सरकारी आदेश

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में आ रही कमी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित सभी अस्पतालों में सर्जरी, ओपीडी और अन्य मेडिकल सुविधाएं फिर से बहाल करने का फैसला लिया है।

इस आशय का आदेश बुधवार को जारी किया गया। गौरतलब है कि दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 157 नए मामले आए हैं। जनवरी में पांचवीं बार ऐसा हुआ है जब एक दिन में 200 से कम नए मामले आए हों। वहीं संक्रमण की दर भी घटकर 0.24 प्रतिशत रह गई है।

प्रशासन ने बताया कि शहर में अभी तक 6.34 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और संक्रमण से 10,820 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक आदेश जारी कर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मरीजों की संख्या में आ रही कमी की पृष्ठभूमि में नया आदेश जारी किया है। उसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित सभी अस्पतालों में सभी तरह की सर्जरी, ओपीडी/आईपीडी और अन्य तमाम तरह की मेडिकल सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं।

गौरतलब है कि एलएनजेपी और राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल में ओपीडी सेवाएं इस महीने के आरंभ से शुरू हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए