लाइव न्यूज़ :

यूपी भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं, दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने सीएम योगी की बैठक का किया बहिष्कार

By रुस्तम राणा | Updated: July 26, 2024 15:22 IST

एक तरफ जहां कल प्रयागराज मंडल की बैठक से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नदारद रहे, वहीं आज लखनऊ मंडल की बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए।

Open in App

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद यूपी भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यूपी में लोकसभा चुनाव में कई सीटें हारने के बाद जहां सीएम योगी अब उपचुनाव से पहले कई बैठकें कर रहे हैं। तो वहीं सीएम योगी की बैठकों से डिप्टी सीएम गायब नजर आ रहे हैं, जिससे कई लोगों की भौहें तन गई हैं। दोनों डिप्टी सीएम एक के बाद एक सीएम की बैठकों का बहिष्कार कर रहे हैं। 

एक तरफ जहां कल प्रयागराज मंडल की बैठक से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नदारद रहे, वहीं आज लखनऊ मंडल की बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए। सीएम योगी आज लखनऊ मंडल के विधायकों के साथ बैठक करने वाले थे। उनकी बैठक से ठीक पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

बता दें कि पाठक लखनऊ कैंट से विधायक भी हैं और योगी सरकार में डिप्टी सीएम भी हैं। सीएम योगी लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी क्रम में 24 जुलाई को उन्होंने मुरादाबाद और बरेली मंडल के विधायकों के साथ बैठक की थी। 

25 जुलाई को उन्होंने मेरठ और प्रयागराज मंडल के विधायकों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद आज लखनऊ मंडल के विधायकों के साथ बैठक चल रही है। कल जहां प्रयागराज मंडल की बैठक से केशव प्रसाद मौर्य नदारद रहे, वहीं आज ब्रजेश पाठक ने लखनऊ मंडल की बैठक से खुद को अलग कर लिया है।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न बैठक में भाजपा 33 सीटों पर सिमट गई, जो 2019 के मुकाबले 29 सीटों की गिरावट है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 37 सीटों पर जीत हासिल की, जो 2019 के मुकाबले 32 सीटों की छलांग है और कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथBrajesh Pathakकेशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर