लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक हिजाब मामला: मु्स्लिम पर्सलन लॉ बोर्ड ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- मुस्लिम लड़कियों के साथ भेदभाव होगा

By विशाल कुमार | Updated: March 28, 2022 12:34 IST

15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट की एक पूर्ण पीठ ने उडुपी में प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में पढ़ रही मुस्लिम लड़कियों द्वारा कक्षाओं में हिजाब पहनने के अधिकार की मांग करने वाली याचिकाओं के एक बैच को खारिज कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट हिजाब पहनने के अधिकार की मांग करने वाली याचिकाओं के एक बैच को खारिज कर दिया था।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए बोर्ड ने अपनी याचिका में कहा कि इस कदम से आम तौर पर मुसलमानों और विशेष रूप से मुस्लिम लड़कियों के साथ भेदभाव होगा, जिन्हें उनके शिक्षा के अधिकार से भी वंचित किया जाएगा।

हिजाब के बारे में बोलते हुए याचिका में कहा गया है कि हनफी, मलिकी, शफई और हंबली जैसे सभी विचारधाराओं के धार्मिक विद्वानों के बीच आम सहमति है कि यह 'वाजिब' (अनिवार्य) है कि यह दायित्वों का एक सेट है और ऐसा नहीं करने पर वह पाप करेगा या पापी बन जाएगा।

15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट की एक पूर्ण पीठ ने उडुपी में प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में पढ़ रही मुस्लिम लड़कियों द्वारा कक्षाओं में हिजाब पहनने के अधिकार की मांग करने वाली याचिकाओं के एक बैच को खारिज कर दिया था।

हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि हिजाब पहनना इस्लामी विश्वास में एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धर्म की स्वतंत्रता उचित प्रतिबंधों के अधीन है।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया था।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादमुस्लिम लॉ बोर्डKarnataka High Courtसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष