लाइव न्यूज़ :

ऑल इंडिया किसान सभा ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:35 IST

Open in App

मुम्बई, 18 दिसंबर ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ वह भी जुड़ेगा।

आईकेएस के नेता अजीत नवले और अशोक धावले, ‘सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन्स’ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डी एम ददार और सुनील मालुसरे ने नासिक में यह घोषणा की।

धावले ने कहा, ‘‘ तीनों कानूनों का लक्ष्य उद्योगपतियों को किसानों की कीमत पर मुनाफा कमाने की अनुमति देना है। उनका विरोध करने के लिए हम 21 दिसंबर को नासिक से रवाना होंगे और प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। हजारों किसानों के हमसे जुड़ने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ किसान रैली नासिक से शुरू होगी और 22 दिसंबर को धुले में एक जनसभा होगी। किसान 1,266 किलोमीटर की यात्रा कर दिल्ली पहुंचेंगे और 24 दिसंबर को प्रदर्शन में शामिल होंगे। हम अपने साथ राशन लेकर जायेंगे ताकि हम वहां अधिक समय तक ठहर सकें।’’

उन्होंने कहा कि नये कृषि-विपणन कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य की सुरक्षा नहीं करते, इसलिए उनका संगठन इन कानूनों के खिलाफ है।

हजारों किसान तीन सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। गतिरोध दूर करने के लिए केंद्र और चार किसान संगठनों के बीच पांच दौर की औपचारिक वार्ता हो चुकी है लेकिन किसान संगठन इन कानूनों को वापस लेन का मांग कर रहे हैं।

धावले ने कहा कि एआईकेएस और संबद्ध संगठन विद्युत (संशोधन) विधेयक, 2020 का भी विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह इस क्षेत्र के निजीकरण के लिए है जिससे लोगों का बिजली बिल बढ़ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?