लाइव न्यूज़ :

गोपाल कांडा सहित सभी निर्दलीय करेंगे समर्थन, कल चड़ीगढ़ में भाजपा की बैठकः अनिल जैन

By भाषा | Updated: October 25, 2019 17:17 IST

निर्दलीय विधायकों धर्मपाल गोंडन, नयनपाल रावत और सोमबीर सांगवान, राकेश दौलताबाद और रणधीर गोलन ने नड्डा से मुलाकात की और भाजपा को अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीतने वाले निर्दलीय विधायक दौलताबाद भी नड्डा से मुलाकात करने वाले निर्दलीय विधायकों में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देरावत ने कहा, ‘‘हम यहां हरियाणा में खट्टर सरकार को अपना समर्थन देने के लिये आये हैं।’’सांगवान ने कहा कि भाजपा को उन्होंने बिना शर्त समर्थन दिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रभारी अनिल जैन के साथ पांच निर्दलीय विधायकों ने राज्य में सरकार गठन के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से शुक्रवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की।

भाजपा नेता जवाहर यादव ने बताया कि निर्दलीय विधायकों धर्मपाल गोंडन, नयनपाल रावत और सोमबीर सांगवान, राकेश दौलताबाद और रणधीर गोलन ने नड्डा से मुलाकात की और भाजपा को अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीतने वाले निर्दलीय विधायक दौलताबाद भी नड्डा से मुलाकात करने वाले निर्दलीय विधायकों में शामिल थे।

पृथला सीट से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक रावत ने कहा, ‘‘हम यहां हरियाणा में खट्टर सरकार को अपना समर्थन देने के लिये आये हैं।’’ नड्डा से मुलाकात के बाद भाजपा के लिये अपना समर्थन पत्र दिखाते हुए सांगवान ने कहा कि भाजपा को उन्होंने बिना शर्त समर्थन दिया है।

इन पांच निर्दलीय विधायकों के अलावा रंजीत चौटाला ने भी भाजपा के लिये अपना समर्थन जताया है। उन्होंने खट्टर और नड्डा दोनों से सुबह मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं को भरोसा है कि सात निर्दलीय विधायक और इनेलो नेता अभय चौटाला सरकार गठन के दावे में पार्टी का समर्थन करेंगे।

इसके अलावा हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा ने भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है। बृहस्पतिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा की कुल 90 में से 40 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन वह बहुमत के जादुई आंकड़े से छह सीट दूर रह गई। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण