लाइव न्यूज़ :

मानसून सत्र में कोविड के सभी दिशनिर्देशों का पालन होगा : ओम बिरला

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान कोविड संबंधी सभी दिशानिर्देशों (प्रोटोकॉल) का पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों का कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें सत्र के दौरान संसद परिसर में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच करवाने को कहा जाएगा।

संसद भवन परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि 323 सांसदों का कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है जबकि 23 सांसद कुछ चिकित्सीय कारणों के चलते टीके की पहली खुराक भी नहीं ले पाए हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों सदनों की बैठक 11 बजे एक ही समय पर शुरू होगी। उन्होंने सत्र के दौरान कोविड संबंधी व्यवस्थाओं पर जोर देते हुए कहा कि सांसदों, अधिकारियों, मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोविड टीके की कम से कम एक खुराक लगी है, उन्हें आरटी-पीसीआर जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा संसद भवन परिसर में उपलब्ध होगी।

बिरला ने यह भी कहा कि 411 सदस्यों ने टीके की कम से कम एक खुराक ली है और बाकी सदस्यों का चिकित्सा आधार पर टीका लगाया जाना बाकी है। लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों को भी टीके लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण संसद के मानसून सत्र के दौरान आगंतुकों को अनुमति नहीं होगी। संसदीय कार्य के डिजिटलीकरण के संबंध में ताजा पहल को साझा करते हुए बिरला ने कहा कि सांसदों के लिए एक ऐप तैयार किया जा रहा है। नए संसद भवन के बारे में उन्होंने कहा कि इसे समय पर पूरा किया जाएगा।

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 13 अगस्त तक चलेगा। आमतौर पर जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पिछले वर्ष सितंबर में आरंभ हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए