लाइव न्यूज़ :

शीतकालीन अवकाश: 1 से 15 जनवरी तक दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल रहेंगे बंद

By रुस्तम राणा | Updated: December 22, 2022 19:41 IST

राज्य सरकार ने कहा कि शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान बंद रहेंगे। जबकि नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक 'उपचारात्मक कक्षाएं' आयोजित की जाएंगी।

Open in App

नई दिल्ली:दिल्ली सरकार ने गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। राज्य सरकार ने कहा कि शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान बंद रहेंगे। जबकि नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक 'उपचारात्मक कक्षाएं' आयोजित की जाएंगी।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस बाबत एक सर्कुलर जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पाठ्यक्रम को संशोधित करने और छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए उपचारात्मक कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। बयान में आगे कहा गया है कि कक्षाएं नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा के दृष्टिकोण से विषयों की बुनियादी अवधारणाओं को संशोधित करने में सक्षम बनाएंगी।

दिल्ली सरकार के सर्कुलर में रेमेडियल क्लास का टाइम टेबल भी बताया गया है। इसमें दो शिफ्ट में स्कूल खोलने का आदेश जारी किया गया है। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 से शाम 5:50 तक चलेगी। ये उपचारात्मक कक्षाएं 9वीं से 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए होगी। 

टॅग्स :दिल्ली सरकारसरकारी स्कूल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?