लाइव न्यूज़ :

Hijab Controversy: कर्नाटक शिक्षा विभाग ने कहा, सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा जारी ड्रेस कोड का हो पालन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2022 20:16 IST

कर्नाटक शिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी सरकारी स्कूलों को राज्य सरकार द्वारा घोषित वर्दी ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए। निजी संस्थानों के छात्र स्कूल प्रबंधन द्वारा तय की गई पोशाक का पालन करें।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा विभाग ने कहा, प्राइवेट स्कूल के छात्र स्कूल प्रबंधन द्वारा तय की गई पोशाक का पालन करेंसरकारी स्कूलों को सरकार द्वारा घोषित वर्दी ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए: शिक्षा विभाग

बेंगलुरु: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच शनिवार को राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से यह कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों को राज्य सरकार द्वारा घोषित वर्दी ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए। निजी संस्थानों के छात्र स्कूल प्रबंधन द्वारा तय की गई पोशाक का पालन करें।

जिन स्कूलों में नहीं है ड्रेस कोड

विभाग ने कहा, कॉलेज जो कॉलेज के विकास बोर्ड (सीडीसी) द्वारा तय किए गए ड्रेस का पालन करने के लिए प्री-यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार के विभाग के अधीन हैं। यदि ऐसा कोई ड्रेस कोड नहीं है, तो छात्र वह पोशाक पहन सकते हैं जो समानता, अखंडता और कानून व्यवस्था को प्रभावित नहीं करेगी।

पिछले साल 28 दिसंबर को खड़ा हुआ हिजाब विवाद

दरअसल, राज्य में पिछले साल 28 दिसंबर को खड़ा हुआ हिजाब विवाद अब गहराता जा रहा है, स्कूल में हिजाब पहनकर आईं महिला मुस्लिम छात्राओं के एंट्री देने से इनकार के बाद कई मुस्लिम छात्र अपने क्लासमेट्स के सपोर्ट में धरने पर बैठ गए हैं। 

दूसरी तरफ से भी आ रही है प्रतिक्रिया

वहीं मुस्लिम लड़कियों द्वारा हिजाब पहनकर कक्षाओं में उपस्थ‍ित होने देने की मांग को लेकर विरोध के बीच, छात्रों के एक समूह ने फिर से भगवा स्कार्फ पहनकर अपने कॉलेज तक मार्च किया। कॉलेज जाते समय इन छात्रों ने "जय श्री राम" के भी नारे लगाए हैं।

8 फरवरी को हाईकोर्ट करेगी सुनवाई 

बता दें कि अब तक कुल 5 शिक्षण संस्थानों- 3 सरकारी कॉलेजों और 2 निजी संस्थानों ने हिजाब पहनने पर छात्राओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इन स्कूलों में ड्रेस कोड लागू है। मालूम हो कि यह मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में चल रहा है, जिस पर कोर्ट 8 फरवरी को सुनवाई करेगी। 

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह