लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में सभी 15 स्टेशन रेल वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून कश्मीर घाटी में श्रीनगर समेत सभी 15 रेलवे स्टेशनों को भारतीय रेल के वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ा गया है। मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि रेलवायर वाई-फाई बारामूला, पट्टन, मझोम, बडगाम, श्रीनगर, पंपोर, काकापोरा, अवंतीपुरा, पंजगाम, बिजबेहरा, अनंतनाग, सदुरा, काजीगुंड और बनिहाल स्टेशनों पर उपबल्ध है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘ आज, विश्व वाई-फाई दिवस पर मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कश्मीर घाटी में श्रीनगर और 14 अन्य स्टेशन दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्कों में से एक का हिस्सा हो गए हैं। इससे देश में 6,000 से ज्यादा स्टेशन जुड़े हुए हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘यह डिजिटल इंडिया के लिए एक अहम कदम है और यह उन लोगों को जोड़ने में लंबी दूरी तय करेगा, जो अब तक इससे जुड़े नहीं थे। मैं भारतीय रेल की टीम और रेलटेल को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं, जिसने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के लिए बिना थके लगातार काम किया।’’

इस कदम के लिए भारतीय रेल की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘ मौजूदा समय में वाई-फाई लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और डिजिटल खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने कहा कि महामारी की वजह से ऑनलाइन की दुनिया से जुड़ा होना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए