लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद के लिये सभी 12 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:27 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जनवरी उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा का नामांकन खारिज होने के बाद सभी 12 प्रत्याशियों (10 भाजपा और दो सपा के) का निर्विरोध चुना जाना तय है ।

निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा ने नामांकन किया था लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इस तरह अब बारह उम्मीदवार मैदान में है और इतनी ही सीटों पर चुनाव होना है।

उन्होंने बताया कि शर्मा का नामांकन इसलिये रद्द हो गया क्योंकि उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं थे और न ही उन्होंने शुल्क भुगतान की रसीद जमा की थी ।

दुबे ने बताया कि विधान परिषद के लिये भारतीय जनता पार्टी के 10 और समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस बारे में घोषणा बृहस्पतिवार दोपहर बाद की जायेंगी ।

सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य शामिल हैं। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

सपा के अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी शुक्रवार को ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है ।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश की 403 सदस्‍यों वाली विधान सभा में मौजूदा समय में 402 सदस्‍य हैं जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 310, समाजवादी पार्टी के 49, बहुजन समाज पार्टी के 18, अपना दल (सोनेलाल) के नौ, भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के सात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार, निर्दलीय तीन,

राष्‍ट्रीय लोकदल के एक, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद) के एक सदस्‍य हैं। भाजपा के साथ अपना दल (सोनेलाल) का गठबंधन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए