लाइव न्यूज़ :

अलका लांबा ने पूछा, क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए? लोगों ने कहा- नहीं

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 4, 2019 03:31 IST

आप विधायक और पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने अलका लांबा को पार्टी से इस्तीफा देने का ताना दिया था। सौरभ भारद्वाज हमेशा ही अलका लांबा के खिलाफ बयान देते देखे गए हैं।

Open in App

आम आदमी पार्टी की नाराज विधायक अलका लांबा ने बुधवार को जामा मस्जिद के बाहर के लोगों से पूछा कि क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि "पार्टी के लोग" उनके इस्तीफे की बार-बार मांग कर रहे हैं। इसपर अलका लांबा के ट्विटर पेज लोगों ने उन्हें कहा, नहीं आप जैसी नेता की देश को जरूरत है। आपको इस्तीफा नहीं देना चाहिए। 

एक यूजर ने लिखा, आपको इस्तीफा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप जैसे विधायक की यूपी को भी जरूरत है। आप जिस तरह से काम कर रही हैं वो बहुत अच्छा है। 

एक यूजर ने लिखा, आप जैसा ईमानदार विधायक चाँदनी चौक की जनता को नहीं मिला, आप विधायक पद से इस्तीफा नहीं दे, जनता की आवाज बुलंद करें। एक यूजर ने लिखा, आप किसी भी पार्टी में रहें, लेकिन आप एक बात हमेशा देखने को मिली है कि आप जनता के हित में सोचती हैं। 

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने उन्हें पार्टी से इस्तीफा देने का ताना दिया था। चांदनी चौक के विधायक अल्का ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बार-बार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है और वह इस बारे में लोगों से राय लेना चाह रही थीं।

लांबा ने कहा "मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ रही हूं लेकिन कुछ लोग मेरे खिलाफ लड़ रहे हैं। मेरी पार्टी के लोग मुझसे बार-बार इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं। मैं जानना चाहती हूं कि मेरी गलती क्या है। मुझे इस्तीफा क्यों देना चाहिए? मैं चाहती हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र चांदनी चौक के लोग तय करें कि मुझे 'आप' से इस्तीफा देना चाहिए या नहीं।" उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने का एक ही रास्ता है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हाथ मिला लें। 

टॅग्स :अलका लांबाआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील