लाइव न्यूज़ :

रेप दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी को अलका लाम्बा ने कहा- 'यह मुझे अभी जानती नहीं, मैं पीड़िता के साथ खड़ी थी, हूं और रहूंगी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 27, 2020 14:21 IST

उन्नाव रेपकांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने 24 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने दावा किया है कि कांग्रेस नेता अलका लाम्बा व धरणा पटेल ने उसके पिता (पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर) व चाचा (विधायक के छोटे भाई) को जमानत दिए जाने का फर्जी ट्वीट पोस्ट कर प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव रेपकांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने रविवार (24 मई) को उन्नाव पुलिस से अलका लाम्बा के खिलाफ शिकायत की है।अलका लाम्बा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लाम्बा पर उन्नाव रेप दोषी और पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। अलका लाम्बा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह पीड़िता के साथ खड़ी थी, खड़ी हैं और खड़ी रहेंगी। अलका लाम्बा ने आज (27 मई) ट्वीट किया, ''बीजेपी नेता, बलात्कार का दोषी, जेल में सजा काट रहा है। उसकी बेटी मुझे कानूनी नोटिस भेज रही है कि मैंने बलात्कारी शब्द का इस्तेमाल कर उसके पिता का अपमान किया है। मुझे माफी मांगनी चाहिए और मैं बलात्कारी की बेल का सोशल मीडिया पर विरोध नहीं करूंगी। यह मुझे अभी जानती नहीं।''

अपने एक अन्य ट्वीट में अलका लाम्बा ने लिखा, ''बलात्कार के दोषी अपने पिता के समर्थन में बेटी लगातार आर्टिकल लिख रही है, पीड़िता और उसके मृत पिता पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है, मीडिया कैमरों में जा-जा कर ब्यान देकर समर्थन जुटा, परिवार पर सत्ता और पैसे के दम पर दबाव बना रही है। मैं पीड़िता के साथ खड़ी थी, हूं और खड़ी रहूंगी।''

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी अलका लाम्बा के खिलाफ क्यों की है शिकायत 

उन्नाव रेपकांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने शिकायत में दावा किया है कि ट्विटर पर एक खबर के जरिए अलका लाम्बा ने दावा किया था कि हाई कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दे दी है। खबर को रीट्वीट करते हुए अलका लाम्बा ने पीएम मोदी, सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने रविवार (24 मई) को एसपी विक्रांतवीर को शिकायती पत्र देकर बताया कि कांग्रेस की नेता अलका लाम्बा व धरना पटेल ने अपने ट्विटर अकांउट मेरे पिता (पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर) व चाचा (विधायक के छोटे भाई) को जमानत दिए जाने का फर्जी ट्वीट पोस्ट कर प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

शिकायत में ऐश्वर्या ने यह भी लिखा है कि उनके पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील कर रखी है। जिसकी सुनवाई एक जून को होगी। अपील में जमानत का जिक्र भी नहीं है।  

टॅग्स :अलका लांबाकुलदीप सिंह सेंगरउन्नाव गैंगरेपइंडियन नेशनल लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में सज़ा निलंबित करने से किया इनकार

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाई

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो