लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट मंत्री बनेंगी मैथिली ठाकुर?, अलीनगर विधानसभा की नई विधायक ने कहा-जो आदेश पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2025 16:35 IST

20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमैथिली ठाकुर से सवाल किया कि क्या उन्हें कैबिनेट में मंत्री बनाये जाने की उम्मीद है?पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगी। मंत्री बनना या नहीं बनना, यह पार्टी डिसाइड करेगी। विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिये अच्छा काम करने की बात दोहराई।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अलीनगर विधानसभा की नई विधायक मैथिली ठाकुर पूरे जोश में नजर आई। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आज का दिन बेहद बड़ा है। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया, जिसका मैं सम्मान करूंगी। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से जो भी आदेश दिया जायेगा, उसका पालन करूंगी। दरअसल, बुधवार को विधायक दल की बैठक में भाग लेने पहुंची मैथिली ठाकुर ने कुछ गीत भी सुनाए। एक अलग अंदाज में मैथिली ठाकुर नजर आई। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने मैथिली ठाकुर से सवाल किया कि क्या उन्हें कैबिनेट में मंत्री बनाये जाने की उम्मीद है?

 

इसके जवाब में मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं। पार्टी की तरफ से जो कुछ भी आदेश दिया जायेगा, उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगी। मंत्री बनना या नहीं बनना, यह पार्टी डिसाइड करेगी। इस दौरान मैथिली ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिये अच्छा काम करने की बात दोहराई।

इससे पहले भी मैथिली ठाकुर ने यह कहा था कि सबसे पहले वह उन वादों को पूरा करेंगी, जो उन्होंने चुनाव से पहले अपनी जनता से की थी। ऐसे में आज उन्होंने एक बार फिर यह साफ किया कि वे किसी भी तरह की अटकलों में नहीं पड़ना चाहती हैं और पार्टी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। दूसरी तरफ 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही है।

खास बात यह है कि समारोह में सांसद मनोज तिवारी और अलीनगर विधानसभा की नई नवेली विधायक मैथिली ठाकुर के परफॉर्मेंस होंगे। जानकारी के अनुसार, लगभग दो घंटे उनका कार्यक्रम होगा। जिसमें बिहार की संस्कृति की झलक दिखेगी. गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025BJPअलीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत