लाइव न्यूज़ :

AMU छात्र के हिजबुल में शामिल होने का दावा, एके 47 के साथ फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2018 09:53 IST

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे एक छात्र का आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ने का दावा किया जा रहा है।

Open in App

अलीगढ़ में चौंकाने वाली खबर घाटी से आई है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर मुनान बशीर वानी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। एएमयू से पीएचडी कर रहे एक छात्र का आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ने का दावा किया जा रहा है।  पीएचडी रिसर्च स्कोलर मनन वानी ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है, जो वायरल हो गई है। 

मनन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था। वानी के हाथ में एके-47 है, कहा जा रहा है कि वानी ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन ज्वाइन कर ली है। पुलिस ने कहा कि स्कॉलर 3 जनवरी से लापता था, उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली पता चल पाई है।

26 साल का वानी तीन दिन पहले घर आने वाला था। लेकिन उसने घर पर कोई खबर नहीं दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वानी पिछले पांच साल से एएमयू में रह रहा था, वहां उसने एमफिल की डिग्री भी ली। रविवार को ही वानी के परिवार की तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने फोटो आदि को लेकर तलाश शुरू कर दी है।

दोस्त के मारे जाने के बाद अपनाया था आतंक का रास्ता

एक मुठभेड़ में अपने किसी घनिष्ठ दोस्त के मारे जाने के बाद वह आतंकवाद की राह पर चल पड़ा था, वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में अपनी स्थानीय फुटबॉल टीम में गोलकीपर था।

टॅग्स :अलीगढ़अलीगढ़ यूनीवर्सिटीआतंकवादीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील