लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ का नाम बदलकर 'हरीगढ़' रखने की मांग, जिला पंचायत ने यूपी सरकार को भेजा प्रस्ताव

By विनीत कुमार | Updated: August 18, 2021 07:37 IST

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले नामों पर राजनीति भी जारी है। अलीगढ़ जिला पंचायत की ओर से अलीगढ़ का नाम बदलने की मांग की गई है। इस संबंध में एक प्रस्ताव भी यूपी सरकार को भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ जिला पंचायत ने यूपी सरकार से शहर का नाम बदलने की मांग की है, प्रस्ताव भेजा गया।हाल में पंचायत चुनाव के बाद बने नए जिला पंचायत की ओर से ये प्रस्ताव भेजा गया है।अलीगढ़ में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह पर रखे जाने की भी मांग की गई है।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के शहर अलीगढ़ का नाम बदलने के लिए अलीगढ़ जिला पंचायत ने यूपी सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें कहा गया है कि अलीगढ़ का नाम बदलकर 'हरीगढ़' रखा जाना चाहिए। साथ ही फिरोजाबाद जिले का नाम बदलकर चंद्र नगर करने का प्रस्ताव भी चर्चा में है। 

यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद पिछले कुछ सालों में कई शहरों और रेलवे स्टेशन के नाम बदले जाने की खबर सुर्खियों में रही है। इसमें इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया जाना सबसे अधिक चर्चा में रहा।

नए जिला पंचायत ने भेजा है प्रस्ताव

इससे पहले भी कई संगठनों ने यूपी सरकार से अलीगढ़ का नाम बदलने की मांग की है। वहीं, इस बार नए बने जिला पंचायत की ओर से ये प्रस्ताव भेजा गया है। सबसे पहले ये प्रस्ताव क्षत्रिय महासभा की ओर से प्रस्तुत किया गया और फिर बाद में चुने गए सदस्य खेली सिंह और उमेश यादव की ओर से इस पर सहमति जताई गई।

जिला पंचायत की ओर से प्रस्ताव बिना किसी विरोध के पास हुआ। अब नाम बदलने के संबंध में आखिरी फैसला उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लिया जाएगा।

अलीगढ़ में जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय सिंह हैं जिनका संबंध यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह राजू से है। अलीगढ़ जिला पंचायत की ओर से ये प्रस्ताव भी भेजा गया है कि जिले में बनने वाले नए एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह पर रखा जाए।

यूपी चुनाव से पहले नाम की राजनीति

यूपी में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव में मुश्किल में 6 महीने का समय रह गया है। ऐसे में जानकार इन कदमों को चुनाव से जोड़ कर भी देख रहे हैं।

हाल में केंद्र सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया था। इसके बाद यूपी में कुछ जिलों, शहरों और कस्बों के नामों में बदलाव की मांग को लेकर कई भाजपा विधायकों और राज्य के एक मंत्री ने इस महीने की शुरुआत में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो