लाइव न्यूज़ :

Monsoon: भारी बारिश के कारण केरल के 8 जिलों में अलर्ट जारी, भारत के 80 फीसदी जगहों पर पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून

By आजाद खान | Updated: June 26, 2023 20:14 IST

भारी बारिश को लेकर केरल के पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड को लेकर 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में भारी बारिश को लेकर आठ जिलों में अलर्ट जारी हुआ है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक यहां पर भारी बारिश की संभावना जताई है। यही नहीं विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 80 फीसदी भारत को कवर कर चुका है।

तिरुवनन्तपुरम:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को केरल आठ जिलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। यही नहीं आईएमडी ने मंगलवार  के लिए इडुक्की जिले में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। 

विभाग ने कल के लिए केरल के पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड को लेकर 'येलो' अलर्ट जारी किया है। भारत में मॉनसून को लेकर इससे पहले विभाग ने कहा था कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा। 

अगले कुछ दिनों में केरल में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यही नहीं विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों तक केरल के कई इलाकों में छिटपुट गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी भारी संभावना है। 

कल यानी 27 जून को केरल और माहे में छिटपुट भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने 25 से 29 जून तक तटीय कर्नाटक में भी छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। 

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

बता दें कि देश के अन्य राज्यों में भी बारिश हो रही है और कई ऐसे राज्य है जहां मॉनसून ने एंट्री ले ली और कई राज्य ऐसे है जहां पर अभी मॉनसून का इंतेजार हो रहा है। इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि अल नीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद भी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भारत में सामान्य रहेगा। 

आईएमडी की अगर माने तो अभी तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 80 फीसदी भारत को कवर कर लिया है। दूसरे शब्दों में अगर कहे तो अभी तक भारत में जितनी बारिश हो चुकी है इससे यह कहा जा सकता है पूरे भारत के 80 फीसदी जगहों पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण बारिश हो चुकी है।  

टॅग्स :मानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभागकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार