लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:37 IST

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जासूसी थ्रीलर वाली यह फिल्म शुरू में इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के कहर के कारण इसकी रिलीज 27 जुलाई के लिए टाल दी गई थी। अब यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक टीज़र साझा करते हुए लिखा, ‘‘ लक्ष्य: बड़े पेर्द पर आपका मनोरंजन करना। तारीख: 19 अगस्त 2021। ‘बेल बॉटम’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है।’’

वाशु भगनानी ने जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।

रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 1980 के दशक की एक कहानी है, जिसे असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने लिखी है। इसमें लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर भी नजर आएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए