लाइव न्यूज़ :

Akola Hottest City: 45.6 डिग्री सेल्सियस, धारा 144 लागू, निजी कोचिंग कक्षाओं के समय में बदलाव, पढ़िए गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2024 12:07 IST

Akola Hottest City: जिलाधिकारी ने प्रतिष्ठानों को श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देAkola Hottest City: अकोला 26 मई 2020 को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर था।Akola Hottest City: इस तारीख को मध्य प्रदेश का खरगोन देश का सबसे गर्म शहर था। Akola Hottest City: अकोला के जिलाधिकारी ने शनिवार को 31 मई तक सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी।

Akola Hottest City: महाराष्ट्र का अकोला जिला पिछले दो दिन में राज्य का सबसे गर्म शहर रहा है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। अकोला में लू की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 शनिवार को लागू कर दी। जिलाधिकारी ने प्रतिष्ठानों को श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया।

उन्होंने निजी कोचिंग कक्षाओं के समय में बदलाव करने और उन्हें दोपहर के दौरान आयोजित नहीं किए जाने का निर्देश दिया। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित अकोला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह इस महीने शहर में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। पिछले कुछ दिनों से विदर्भ क्षेत्र के कई हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अकोला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 45.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

अकोला 26 मई 2020 को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर था। इस तारीख को मध्य प्रदेश का खरगोन देश का सबसे गर्म शहर था। अकोला के जिलाधिकारी ने शनिवार को 31 मई तक सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टमहाराष्ट्रअकोला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए