लाइव न्यूज़ :

मोदी की 'सूर्य नमस्कार' वाली टिप्पणी पर अखिलेश का तंज, कहा- किसी बेरोजगार युवा के पिता के लिए भी कोई आसन बता देते

By भाषा | Updated: February 9, 2020 18:39 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल अनुमानों का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्लीवासियों ने भाजपा की नफरत भरी राजनीति को नकार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने मोदी के 'सूर्य नमस्कार' वाले बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी किसी बेरोजगार युवा के पिता के लिए भी कोई आसन बता देते तो अच्छा होता।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सूर्य नमस्कार' वाले बयान पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि मोदी किसी बेरोजगार युवा के पिता के लिए भी कोई आसन बता देते तो अच्छा होता। अखिलेश ने बहराइच में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय बाराबंकी में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री 'सूर्य नमस्कार' अभ्यास की आवृत्ति बढ़ाकर अपनी पीठ मजबूत करने की बात कह रहे हैं। अच्छा होता, अगर वह किसी बेरोजगार युवा के पिता के लिये भी ऐसा कोई आसन बता देते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के पास उसके बारे में सोचने की फुरसत नहीं है तो कम से कम वह कोई आसन ही बता दें।’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'डंडे' वाली टिप्पणी पर बीते बृहस्पतिवार को लोकसभा में तंज करते हुए कहा कि अब वह और भी ज्यादा सूर्य नमस्कार करेंगे ताकि उनकी पीठ और मजबूत हो सके।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल अनुमानों का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्लीवासियों ने भाजपा की नफरत भरी राजनीति को नकार दिया है। कई राज्यों में शिकस्त पा चुकी भाजपा दिल्ली के चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएगी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी होगी।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का नाम बदले जाने की अटकलों के बीच सपा मुखिया ने कहा कि यह सरकार केवल नाम बदलने में माहिर है। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता को भाजपा की असलियत समझाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जनता को अच्छी एंबुलेंस चाहिए, अच्छी सुविधा चाहिए, किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य मिलना चाहिए, मगर भाजपा सरकार ऐसा करने में पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है।’’ 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब