लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्या के 'मास्टमाइंड' सदाकत की अखिलेश के संग तस्वीर वायरल, सपा ने कहा- भाजपा का सदस्य था

By शिवेंद्र राय | Updated: February 28, 2023 15:26 IST

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी सदाकत खान की एक फोटो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ वायरल हो रही है। तस्वीर के आधार पर विरोधी समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं और इस केस के अपराधियों का सपा नेताओं के साथ संबंध होने के आरेप लग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश पाल हत्याकांड के आरोपी की तस्वीर अखिलेश यादव के साथ वायरलसपा ने जवाब में बीजेपी का सदस्य बतायासदाकत खान की बीजेपी नेता के साथ तस्वीरें शेयर की

प्रयागराजप्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड की साजिश इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में रची गई थी। पुलिस के अनुसार मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के जिस कमरे में बैठकर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गई उस कमरे में एलएलबी का छात्र सदाकत खान रहता था जो अब गिरफ्त में हैं। सदाकत ने दो साल पहले सीएमपी डिग्री कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद भी वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में अवैध रूप से रहता था।

अब सदाकत खान की एक फोटो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ वायरल हो रही है। तस्वीर के आधार पर विरोधी समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रहे  हैं और इस केस के अपराधियों का सपा नेताओं के साथ संबंध होने के आरेप लग रहे हैं।

अखिलेश यादव के साथ सदाकत खान की तस्वीरें वायरल होने के जवाब में समाजवादी पार्टी की तरफ से भी पलटवार किया गया है। सपा के मीडिया सेल ने सदाकत की कुछ तस्वीरें शेयर कर के उसके भाजपा का सदस्य और बीजेपी नेती के साथ संबंध होने की बात कही है। सपा के मीडिया सेल ने ट्विटर पर लिखा है, "सदाकत वर्तमान में बीजेपी का सदस्य था जिसकी फोटो सपा के साथ जोड़ी जा रही है। बीजेपी की पूर्व विधायिका नीलम करवरिया के घर पर नीलम के पति उदयभान करवरिया के साथ सदाकत की फोटो बीजापी के साथ इस घटनाक्रम का कनेक्शन बताती हैं।"

इसी ट्वीट में आगे लिखा गया, "इससे पहले भी एक बीजेपी नेता राहिल इस केस का मास्टरमाइंड पकड़ा जा चुका है। ये हत्या भाजपा ने करवाई है। 2024 के चुनाव में प्रयागराज और आसपास के जिलों में सांप्रदायिक तनाव फैले और भाजपा इसका चुनावी लाभ ले इसीलिए इस घटना को भाजपा ने बकायदा सत्ता का उपयोग करके अंजाम दिलवाया है। भाजपा इस तरह की साजिशें चुनाव के पूर्व करती है जो कि बेहद शर्मनाक है।" बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के एक अन्य आरोपी अरबाज पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।  यह मुठभेड़ धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास हुई थी। अरबाज उस गाड़ी को चला रहा था जिससे हमलावर उमेश पाल को मारने आए थे।  इस हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी की जांच के दौरान पुलिस को कैमरे में आरोपी अरबाज का चेहरा नजर आया था जिसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। अरबाज को बाहुबली नेता और माफिया अतीक अहमद का करीबी भी माना जाता था।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPप्रयागराजउत्तर प्रदेशएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी