लाइव न्यूज़ :

'सांड़ नहीं पकड़ पा रहे रोबोटिक प्लांट क्या लगाओगे', अखिलेश का योगी आदित्यनाथ पर तंज

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 26, 2023 14:38 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया ता कि देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रहा है। तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सांड़ नहीं पकड़ पा रहे प्लांट क्या लगाओगे।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तंजकहा- सांड़ नहीं पकड़ पा रहे प्लांट क्या लगाओगेकहा- आरिफ से भाजपा सरकार इसलिए दुश्मनी निकाल रही है

लखनऊ: 25 मार्च, शनिवार को उत्तर प्रदेश में सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूर्ण होने पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया ता कि देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज न्यू ऐज हाइटेक मैन्युफैक्चरिंग का भी देश का एक नंबर एक राज्य के रूप में उभरा है।

अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने रविवार, 26 मार्च को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, "मुख्यमंत्री जी ट्वीट कर रहे हैं कि हम 'रोबोटिक' का प्लांट लगाएंगे। अरे मुख्यमंत्री जी आप सांड़ नहीं पकड़ पा रहे प्लांट क्या लगाओगे।"

इस दौरान अखिलेश यादव ने राजकीय पक्षी सारस की कुछ समय तक देखभाल करने वाले आरिफ की भी बात की। उन्होंने कहा, "आरिफ तो वोट दे सकता है मुझे, सारस तो नहीं देगा वोट। मैं सारस से मिलने क्यों चला गया, मैंने सारस के साथ तस्वीर क्यों खिंचवा ली, इस बात की तकलीफ उन्हे क्यों है ? अधिकारी तब कहां थे जब 2019 में एक महावत की हाथी ने हत्या की? क्योंकि वह मुख्यमंत्री जी का स्वजातीय था  इसलिए वन विभाग सो गया।"

बता दें कि सारस के साथ दोस्ती को लेकर एक माह से चर्चा में बने आरिफ पर  वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। आरिफ को नोटिस जारी कर दो अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब भी किया गया है। घायल सारस को बचाने के बाद आरिफ और सारस की दोस्ती की मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। पांच मार्च को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आरिफ के घर पहुंचे। मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर 21 मार्च को सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार पहुंचा दिया गया। 

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आरिफ से भाजपा सरकार इसलिए दुश्मनी निकाल रही है क्योंकि वह उससे मिलने चले गए थे। प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार को खूब घेरा।  

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए