लाइव न्यूज़ :

मथुरा में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सिखाए जीत के गुर

By भाषा | Updated: March 19, 2021 12:46 IST

Open in App

मथुरा, 19 मार्च उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार शाम यहां पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए कमर कस लेने को कहा।

शहर के मसानी क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रम में यादव ने कार्यकर्ताओं को जीत के कई गुर भी सिखाए। उन्होंने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और भाजपा की हर बात की काट तैयार रखने को कहा।

यादव का शुक्रवार अपराह्न मांट विधानसभा क्षेत्र के बाजना गांव में स्थित मोरकी इण्टर कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष एवं मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के साथ किसान महापंचायत को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

यहां आने से पहले यादव ने मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर जयसिंहपुरा में स्थित कार्ष्णि उदासीन आश्रम जा कर महंत हरिशरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री रहते हुए उदासीन आश्रम स्थित बाबा दयाल की समाधि का जीर्णोद्धार कराया था, लेकिन अभी भी आश्रम में कई कल्याणकारी कार्यों का होना बाकी है। पुनः सत्ता में आने पर मथुरा के विकास के साथ-साथ आश्रम का भी विकास किया जाएगा।’’

इसके बाद वह सपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में मथुरा के अलावा आगरा, हाथरस और अलीगढ़ जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं, जिन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए