लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का निशाना, कहा-अहंकार में डूबी कांग्रेस, बीजेपी की तरह करती है सीबीआई का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: April 24, 2019 23:30 IST

लोकसभा चुनाव 2019: समाजवादी पार्टी ने 2017 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लड़ा था। हालांकि लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी और आरएलडी ने कांग्रेस को अपने महागठबंधन से परे रखा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी की कांग्रेस की परंपरागत सीटों से उम्मीदवार न उतारने का फैसला लिया है। 'बीजेपी को कांग्रेस नहीं बल्कि एसपी और बीएसपी का अलायंस सत्ता में आने से रोक रहा है।अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के एक शख्स ने ही आय से अधिक संपत्ति का मामला उनके और मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दायर किया था।

एसपी, बीएसपी और आरएलडी के महागठबंधन से कांग्रेस को दूर रखने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है। एसपी चीफ ने बुधवार को कानपुर में कहा कि कांग्रेस में 'अहंकार' है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर सहयोगियों को किनारे लगाने और प्रतिद्वंद्वियों को धमकाने का भी आरोप लगाया। अखिलेश ने यहां एक चुनावी मीटिंग में कहा, 'बीजेपी की तरह ही कांग्रेस भी राजनीतिक विरोधियों को धमकाने में विश्वास रखती है।' 

यही नहीं एसपी चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाजवादियों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा, 'देश में अगर समाजवादियों को कभी किसी ने धोखा दिया है तो कांग्रेस के लोगों ने हमें धोखा दिया है। यह सही है कि हमारा गठबंधन था, लेकिन हमें नहीं पता था कि कांग्रेस में ज्यादा घमंड है। गठबंधन कुछ नहीं होता घमंड ज्यादा बड़ी चीज है।' 

एसपी चीफ अखिलेश यादव ने कहा, 'हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन था। लेकिन, हमने यह पाया कि उनका अहंकार बहुत ज्यादा है।' समाजवादी पार्टी ने 2017 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लड़ा था। हालांकि लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी और आरएलडी ने कांग्रेस को अपने महागठबंधन से परे रखा है। 

हालांकि गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी की कांग्रेस की परंपरागत सीटों से उम्मीदवार न उतारने का फैसला लिया है। कांग्रेस को साथ न लेने पर अखिलेश ने कहा, 'बीजेपी को कांग्रेस नहीं बल्कि एसपी और बीएसपी का अलायंस सत्ता में आने से रोक रहा है।' एसपी लीडर ने कांग्रेस पर अपने पिता और सूबे के पूर्व सीएम मुलायम सिं यादव के खिलाफ सीबीआई के इस्तेमाल का आरोप लगाया। 

अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के एक शख्स ने ही आय से अधिक संपत्ति का मामला उनके और मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दायर किया था। दरअसल इसके जरिए उन्होंने विश्वनाथ चतुर्वेदी की ओर से दायर केस की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की।

 सीनियर एडवोकेट चतुर्वेदी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। चतुर्वेदी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह सीबीआई को आदेश दे कि वह मुलायम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील