लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना, वीडियो शेयर कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2022 12:14 IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तेल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साधा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को तेल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साधा। ऐसे में यादव ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला का है, जिसमें उन्होंने पिछले साल रिलीज किया था। मगर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सपा प्रमुख ने इसे बुधवार को साझा किया है। 

वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, "कीमतों में इजाफे के यूं तो सौ बहाने हैं, सच ये है कि उन्हें भरने अपने खजाने हैं।" वहीं, यादव के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए श्याम रंगीला ने लिखा, "पहले महंगाई पर बोलने वाले,अब कहां गायब न जाने हैं।" 

बता दें कि जो वीडियो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है वो लगभग दो मिनट का वीडियो है, जिसमें श्याम रंगीला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में श्याम रंगीला कह रहे हैं, "साथियों आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि तेल के दामों में इतनी बढ़ोतरी कैसे हो रही है। आपका सवाल बिल्कुल जायज है। मेरा बहुत पहले से सपना था कि जनता के पास खुद का तेल हो। और इसलिए आज जब तेल के दामों में इतनी बढ़ोतरी हो रही है, मैं देख रहा हूं कि देश की जनता का खुद का तेल निकल रहा है और इसलिए सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं हमने अन्य तेल के दामों में भी बढ़ोतरी की है।"

मालूम हो, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से आठवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में अब तक कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीक्रूड ऑयलपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील