लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'राहुल गांधी ने जाति गणना की लगातार पैरोकारी की'

By आकाश चौरसिया | Updated: October 21, 2023 11:29 IST

प्रमोद तिवारी ने जाति गणना को लेकर कहा कि जब बजट बनता है, तो लोगों के किसी भी समूह को नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा, राहुल गांधी ने सबसे पहले जाति गणना की बात की।उन्होंने कहा, इससे पहले भी पार्टी के कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष बोल चुके हैं कि यह गणना अब तक क्यों नहीं हुई?प्रमोद तिवारी ने अखिलेश के दिए बयान पर सहमति जताई है

नई दिल्ली: राजस्थान से कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले जाति गणना की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पार्टी के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बोल चुके हैं कि यह गणना अब तक क्यों नहीं हुआ। इसके साथ ही प्रमोद तिवारी ने अखिलेश के दिए बयान पर सहमति जताई है।

कांग्रेस नेता ने कहा, जब बजट बनता है तो लोगों के किसी भी समूह को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। इसलिए सरकार को ही नहीं, देश को भी लोगों के सभी समुदायों की सही संख्या और उनकी समस्याओं का पता होना चाहिए। फिलहाल, प्रमोद तिवारी ने कहा कि जातीय जनगणना देश की जरूरत है। 

आज अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने जाति जनगणना के आंकड़े अभी तक नहीं दिये। जाति जनगणनता एक चमत्कार है क्योंकि अब हर कोई जानता है कि, जब तक आपको पिछड़ी जातियों का समर्थन नहीं मिलेगा तब तक आप सफल नहीं होंगे। यहीं नहीं रुके अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस पार्टी को अब पता चल गया है कि जिस वोट की उनको तलाश थी वह अब उनके साथ नहीं है।

दोनों पार्टी के बीच विवाद तब छिड़ गया जब मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को लेकर दोनों में बात नहीं बनी। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। इसे देखते हुए कांग्रेस ने अखिलेश यादव से सीट शेयरिंग को लेकर कोई बात नहीं की। फिर, क्या था अखिलेश यादव ने पलटवार कर दिया और कांग्रेस को घेरा कि उन्हें सीटों को लेकर उचित तरीके से फॉर्मूला लागू नहीं किया। 

इसके बाद इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। इसके बाद ही अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को चिरकुट कह दिया और फिर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा, जो भी अखिलेश यादव को कहना है वो मुझे कह सकते हैं। लेकिन, अगर भाजपा को हराना है तो दोनों पार्टी को साथ आना ही होगा।

टॅग्स :अखिलेश यादवकांग्रेसमध्य प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीPramod Kumar Tiwari
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos