लाइव न्यूज़ :

अखिलेश का चाचा शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर को खुला खत, 'जहां मिले सम्मान, वहां जा सकते हैं'

By शिवेंद्र राय | Updated: July 23, 2022 16:24 IST

समाजवादी पार्टी की तरफ से शिवपाल यादव और सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर को खुला खत लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश और शिवपाल की कलह सतह परओमप्रकाश राजभर से भी सपा का गठबंधन खतरे मेंदोनों के लिए सपा ने लिखा खुला खत

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच चल रही रार एक बार फिर से सतह पर आ गई है। समाजवादी पार्टी ने एक खुला खत लिखा है और शिवपाल यादव से कहा है कि अगर वो चाहें तो पार्टी छोड़ सकते हैं।

समाजवादी पार्टी की तरफ लिखे गए खुले खत में शिवपाल यादव को संबोधित करते हुए कहा गया है, "माननीय शिवपाल सिंह यादव जी, अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।" कई दिन से शिवपाल खुलकर सपा प्रमुख पर हमला कर रहे हैं।

बता दें कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच चली आ रही ये खींचतान नई नहीं है। 2017 विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी पर कब्जे की एक बड़ी लड़ाई हुई जिसमें अखिलेश यादव ने बाजी मारी थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर अनपी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना ली।

2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल में अखिलेश यादव से गठबंधन किया था। शिवपाल ने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और अपनी पारंपरिक सीट जसवंतनगर से जीत हासिल की। हालांकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को सफलता नहीं मिली। 

समय के साथ अखिलेश और शिवपाल में दूरियां बढ़ती ही गईं। शिवपाल ने आरोप भी लगाया कि सपा का विधायक होने के बावजूद पार्टी की बैठकों में उन्हें नहीं बुलाया जाता। शिवपाल का कहना था कि अखिलेश उन्हें सम्मान नहीं देते।

हाल ही में दोनो के बीच राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी मतभेद देखने को मिला। अखिलेश ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान किया जबकि शिवपाल ने सपा का विधायक होने के बावजूद यशवंत सिन्हा का खुल कर विरोध किया।

समाजवादी पार्टी ने ठीक यही बात अपने सहयोगी ओमप्रकाश राजभर के लिए भी कही है। पार्टी की तरफ से ओमप्रकाश राजभर को लिखी गई खुली चिठ्ठी में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। आपका भाजपा से गठजोड़ है और आप भाजपा को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवशिवपाल यादवओम प्रकाश राजभर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?