लाइव न्यूज़ :

Video: भाजपा विधायक ने विधानसभा में गुटखा खाया, अखिलेश यादव ने कहा, 'गुटखा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2022 19:22 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में सत्र के दौरान कथिततौर से भाजपा के एक विधायक का विवादास्पद वीडियो जारी किया है, जिसमें विधायक महोदय गुटखे का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने विधानसभा में सत्र के दौरान भाजपा विधायक द्वारा गुटखा खाने का वीडियो शेयर कियाविवादास्पद वीडियो में भाजपा विधायक गुटखे खा रहे हैं, इससे पहले एक विधायक ताश खेलते दिखाई दिये थेअखिलेश ने कहा, 'भाजपा के विधायक ने अपने ही विधायक जी का वीडियो जनहित में जारी किया है'

लखनऊ: योगी सरकार को घेरने में पूरी आक्रामकता से लगे हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में सत्र के दौरान कथिततौर से एक भाजपा विधायक का विवादास्पद वीडियो जारी किया है, जिसमें वो गुटखे का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से इससे पहले विधानसभा सत्र का ऐसा ही वीडियो शेयर किया था, जिसमें भाजपा विधायक मोबाइल पर ताश खेलते हुए दिखाई दे रहे थे।

ताश वाला वीडियो साझा करने के बाद अखिलेश यादव ने ट्विटर पर जो नया वीडियो शेयर किया है, इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "'गुटखा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है!' शायद ये संदेश देने के लिए भाजपा के एक विधायक ने अपने ही एक विधायक जी का जो वीडियो जनहित में जारी किया है, उसके लिए उनको भी धन्यवाद! भाजपा आंतरिक सुधार की ओर अग्रसर है… और उसे इसकी बहुत ज़रूरत भी है।"

सड़क से सदन तक लगातार योगी सरकार को घेरने की कवायद में लगे हुए हैं अखिलेश यादव का आरोप है कि योगी सरकार में यूपी की जनता बेहाल है और भाजपा विधायक आनंद ले रहे हैं। यूपी में नेता प्रतिपक्ष और सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस समय सड़क से सदन तक लगातार योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने सूबे में किसानों की बदहाली का हवाला देते हुए योगी सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश से या कुछ हिस्सों में सूखा पड़ने से जो भारी नुकसान किसानों को हुआ है, उसके लिए सरकार तुरंत मुआवज़ा घोषित करे। जब मुख्यमंत्री जी का अपना ही कार्यक्रम भारी वर्षा की वजह से रद्द हो गया तो उन्हें राहत देने के लिए और किस प्रमाण की प्रतीक्षा है।

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी, ईंधन के दामों पर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस के मुद्दे पर छात्रों के चल रहे प्रदर्शन को समर्थन देते हुए लखनऊ में सपा पदाधिकारियों और विधायकों के साथ मार्च किया था और कहा था, "जनता के मुद्दों पर जब हम सब सड़क पर आते हैं। अहंकारी सत्ता को तब जनता की याद दिलाते हैं!"

टॅग्स :अखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों