लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव के मोहम्मद अली जिन्ना पर दिए बयान के बाद विवाद, भाजपा का तंज- इन्हें अपने आदर्श याद आ ही गए

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2021 08:22 IST

अखिलेश यादव ने रविवार को हरदोई में एक जनसभा में कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदाल पटेल, मोहम्मद अली जिन्ना ने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी। भाजपा ने जिन्ना का नाम लिए जाने पर अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादल ने हरदोई में एक जनसभा में जिन्ना को भारत की आजादी के लिए लड़ने वाला शख्स बताया।अखिलेश ने कहा- महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, जिन्ना ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।भाजपा के कई नेताओं ने अखिलेश के इस बयान को लेकर उनकी आलोचना की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर बयान देकर एक नया विवाद छेड़ दिया है। अखिलेश ने रविवार को जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और जवाहर लाल नेहरू से तुलना करते हुए कहा कि सभी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अखिलेश ने कहा, 'सरदार पटेल, महात्म गांधी, जवाहर लाल नेहरू और जिन्ना एक संस्थान में पढ़े। वे वकील बने और भारत की आजादी की लड़ाई लड़े।' साथ ही अखिलेश ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वो लौह पुरुष सरकार वल्लभभाई पटेल थे जिन्होंने एक विचारधारा पर बैन लगाया।'

अखिलेश यादव ने रविवार को हरदोई की एक जनसभा में ये बात कही। सपा प्रमुख ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।

अखिलेश ने कहा, 'ईडी और सीबीआई की जांच जो हमारे और अन्य नेताओं के खिलाफ चल रही है, वह केवल कांग्रेस की वजह से है। उनमें (भाजपा और कांग्रेस) कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस भाजपा है और भाजपा कांग्रेस है।'

जिन्ना पर बयान के बाद भाजपा ने अखिलेश यादव को घेरा

अखिलेश के बयान के बाद भाजपा ने उन पर हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को ट्वीट किया, 'सरदार पटेल की जयंती पर अखिलेश यादव मोहम्‍मद अली जिन्ना का गुणगान क्यों कर रहे हैं।''

वहीं यूपी के अल्पसंख्यक ममलों के मंत्री मोहसीन रजा ने ट्वीट किया, 'विभाजनकारी जिन्ना की विचारधारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू की विचारधारा है कह कर अखिलेश जी ने देश के महापुरुषों का अपमान किया है।'

दूसरी ओर भाजपा राज्‍यसभा सदस्‍य और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लौह पुरुष की तुलना जिन्ना से की है, अखिलेश यादव को पहले इतिहास पढ़ लेना चाहिए। जिन्ना ने हजारों हिंदुओं का कत्लेआम कराया और वह देश के बंटवारे के जिम्मेदार हैं।' 

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भी इनको अपने आदर्श 'जिन्‍ना' याद आ ही गए।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टीमोहम्मद अली जिन्नामहात्मा गाँधीSardar Patelजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप