लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कहा, 'योगी जी, ताश खेलने वाले भाजपाई विधायक पर कब चलाएंगे नैतिक बुलडोजर'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2022 14:05 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें एक भाजपा विधायक कथिततौर पर मोबाइल में ताश खेल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव इस समय सड़क से सदन तक लगातार योगी सरकार को घेरने की कवायद में लगे हैंइसी क्रम में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया हैवीडियो में कथिततौर पर एक भाजपा विधायक सत्र के दौरान मोबाईल पर ताश खेल रहे हैं

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव इस समय सड़क से सदन तक लगातार योगी सरकार को घेरने की कवायद में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव का आरोप है कि योगी सरकार में जनता बेहाल है और भाजपा विधायक विधानसभा में सत्र के दौरान ताश का आनंद ले रहे हैं।

अपने आरोपों को बल देने के लिए सपा प्रमुख ने अपने ट्विटर हैंडल से उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक भाजपा विधायक कथिततौर पर मोबाइल में ताश खेल रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर गहरा तंज कसते हुए लिखा है, "भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश। भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वाइरल कर जनहित का काम किया। अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायकजी पर ‘नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएँगे?"

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में सपा अध्यक्ष ने किसानों की बदहाली का हवाला देते हुए योगी सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उस ट्वीट में अखिलेश यादव कहते हैं, "उप्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से या कुछ हिस्सों में सूखा पड़ने से जो भारी नुक़सान किसानों को हुआ है, उसके लिए सरकार तुरंत मुआवज़ा घोषित करे। जब मुख्यमंत्री जी का अपना ही कार्यक्रम भारी वर्षा की वजह से रद्द हो गया तो उन्हें राहत देने के लिए और किस प्रमाण की प्रतीक्षा है।"

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी, ईंधन के दामों पर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस के मुद्दे पर छात्रों के चल रहे प्रदर्शन को समर्थन देते हुए लखनऊ में सपा पदाधिकारियों और विधायकों के साथ मार्च किया था और कहा था, "जनता के मुद्दों पर जब हम सब सड़क पर आते हैं। अहंकारी सत्ता को तब जनता की याद दिलाते।" 

टॅग्स :अखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे