लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने 2024 को लोकसभा चुनाव को लेकर कहा, "नीतीश, ममता, केसीआर लगे हुए हैं, मिल जाएगा विपक्ष को मजबूत नेता"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 12, 2022 18:38 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के बतौर मौनपुरी सांसद शपथ लेने के बाद 2024 के चुनाव के संबंध में बात करते हुए पत्रकारों से कहा कि विपक्ष बहुत जिम्मेदारी और मजबूती के साथ अगला लोकसभा चुनाव लड़ेगा और सत्ताधारी पार्टी भाजपा के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष 2024 में सत्ताधारी भाजपा को मजबूत चुनौती देगाअखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश, ममता और केसीआर विपक्षी गोलबंदी में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि विपक्ष का सर्वमान्य नेता की तलाश जल्द ही पूरी होगी और उसके नेतृत्व में लड़ाई होगी

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मात देकर बेहद आत्मविश्वास से भरे हुए दिखाई दे रहे हैं। रामपुर विधानसभा सीट पर मिली हार के बावजूद सपा प्रमुख यादव द्वारा पत्नी डिंपल यादव द्वारा लोकसभा पहुंच जाने के कारण राहत महसूस कर रहे हैं।

इसकी झलक उस समय उनकी बातों में दिखाई दिया, जब उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष सत्ताधारी पार्टी भाजपा के सामने मजबूती से लड़ेगा और पूरी ताकत से उसे हराने के लिए एकजुट होगा। लोकसभा में पत्नी डिंपल यादव को बतौर मैनपुरी सांसद की शपथ दिलवाने के लिए दिल्ली आये, अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है लेकिन विपक्ष उतनी ही मजबूती के साथ उनके सामने डटा हुआ है और उन्हें चुनौती दे रहा है।

जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से 2024 के चुनाव में विपक्ष के नेता के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसकी हमें कोई चिंता नहीं है, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और तेलंगाना के सीएम केसीआर इस विषय पर काफी गंभीरता से काम कर रहे हैं और 2024 के पहले ही विपक्ष के सशक्त नेता को खोज लिया जाएगा, जिसकी अगुवाई में सपा, रालोद, राजद, तृणमूल, जदयू, केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति समेत कई दल एक छतरी के नीचे आकर भाजपा को हराने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि 2024 के वास्ते साझा विकल्प बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है और मजबूत विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और भूखमरी जैसे मुद्दों पर आम चुनाव में उतरेगी और जनता के बीच सरकार से पांच साल में किये काम का हिसाब मांगेगी। केंद्र सरकार पर नाराजगी प्रदर्शित करने के साथ सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा यूपी सरकार केवल लोगों को धोखा देने का काम कर रही है। आज उत्तर प्रदेश को समृद्धि और विकास के रास्ते पर बढ़ना चाहिए था लेकिन इस सरकार ने केवल मंदिर-मस्जिद करके आम लोगों के जीवन को और पीछे धकेलने का काम किया है।

योगी सरकार की आलोचना करते हुए सपा प्रमुख ने सीधा आरोप लगाया कि 2017 से यह सत्ता में हैं, लेकिन एक भी निवेशक यूपी में आने को तैयार नहीं है, कोई यहां पर कल-कारखाने और फैक्ट्री लगाने को तैयार नहीं है। ये कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार है, केंद्र के साथ राज्य में भी बैठे हुए हैं, लेकिन ये सिर्फ बैठे ही हुए हैं, इन्हें जनता के लिए कोई काम नहीं करना है।

टॅग्स :अखिलेश यादवममता बनर्जीनीतीश कुमारके चंद्रशेखर रावडिंपल यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस