लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कहा, "ए पुलिस वालों... ये सब तमाशा क्यों कर रहे हो तुम लोग, तुमसे ज्यादा बदतमीज कुछ नहीं हो सकता"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 16, 2022 21:28 IST

अखिलेश यादव ने मंच से पंडाल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बड़ी ही अभद्रता के साथ संबोधित किया। दरअसल पुलिस वाले मंच के पास जमा हुई भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे देखकर अखिलेश यादव बेहद खफा हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने मंच से आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी यह सब भाजपा के इशारे पर कर रहे हैंअखिलेश यादव ने मंच से पुलिसवालों को कहा कि तुमसे ज्यादा बदतमीज कुछ नहीं हो सकतासपा प्रमुख ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में बीजेपी हार रही है तो उसे पच नहीं रहा है

कन्नौज:समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी रैली में सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे पुलिसकर्मियों पर जमकर बरसे। कन्नौज के तिरवा में आयोजित चुनावी जनसभा में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव ने हमले की शुरूआत को बीजेपी से की लेकिन भाषण के बीच में बीजेपी की बात को छोड़ते हुए वहां पुलिसकर्मियों पर बरस पड़े।

अखिलेश यादव ने मंच से पंडाल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बड़ी ही अभद्रता के साथ संबोधित किया। दरअसल पुलिस वाले मंच के पास जमा हुई भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे देखकर अखिलेश यादव बेहद खफा हो गये और मंच से आरोप लगाने लगे कि पुलिसकर्मी यह सब भाजपा के इशारे पर कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने हजारों सपा कार्यकर्ताओं के बीच पुलिसकर्मियों को बड़े ही तल्ख अंदाज में डांटते हुए कहा, "ए पुलिस वालों, ए पुलिस ए पुलिस... ए पुलिस वालों,  क्यों ये सब तमाशा क्यों रहे हो तुम लोग, तुमसे ज्यादा बदतमीज कुछ नहीं हो सकता... "

इसके बाद भी अखिलेश यादव का गुस्सा शांत नहीं हुआ, उन्होंने आगे कहा, " ये बीजेपी वालों ने रेट कार्ड इश्यू करवाए थे। याद है कि नहीं सब एक जात के अधिकारी थे, एक जात के अधिकारी थे... जिन्होंने कितना अन्याय किया था। किया था कि नहीं।"

अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने यूपी विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में शतक बनाया है। बीजेपी वालों को ये पच नहीं रही है। कन्नौज में जो समर्थन मिला रहा है, उससे तो बीजेपी इतना पीछे छूट जाएगी कि सातवें चरण तक तो बूथों पर उन्हें भूत के अलावा कोई कुछ और नहीं नजर आयेगा।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में जितना भ्रष्टाचार और अन्याय किया है, जनता अब उसका हिसाब उनसे ले रही है। लखीमपुर कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वालों में इतना दी दम है तो वह लखीमपुर में बुलडोजर क्यों नहीं चलवा रहे हैं? कहां गया उनका न्याय।

सपा प्रमुख ने कहा कि ये (बीजेपी) केवल जनता को झांसा देते हैं, इन्होंने काम तो किया नहीं हैं। इसलिए इनके पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है। जब देखो तब ये अखिलेश नाम की माला जपते रहते हैं। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेशकन्नौजkannauj-pc
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए