लाइव न्यूज़ :

'हम यहां की चाय नहीं पिएंगे, जहर दे दोगे तब क्या होगा?', मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय में अखिलेश यादव, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: January 8, 2023 16:24 IST

कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेता मनीष अग्रवाल को बचाने के लिए सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय में अंदर मौजूद थे, तो बाहर कई सपा नेता धरने पर बैठे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। मनीष अग्रवाल पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

लखनऊः  सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस के मुख्यालय पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाय पीने से मना कर दिया। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें सपा प्रमुख यह कहते हुए चाय पीने से मना कर देते हैं कि कहीं जहर दे दोगे तब? 

अखिलेश यादव सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।  मनीष अग्रवाल पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिसवाले चाय पिलाने को कहते हैं जिसपर वे कहत हैं- "हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।" देखें-

कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेता मनीष अग्रवाल को बचाने के लिए सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय में अंदर मौजूद थे, तो बाहर कई सपा नेता धरने पर बैठे थे। 

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। हमारी मांग थी की भाजपा के जिन लोगों ने गलत भाषा का प्रयोग किया उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सपा प्रमुख ने आगे कहा, भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए। पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है झूठ बोल रहा है। जो सच बोलेगा वे सजा पाएगा। भाजपा जानबूझ कर गलत भाषा इस्तेमाल कराती है, गलत भाषा लिखवाती है जिससे दूसरे लोग भी उन्हें जवाब दें।

उधर सपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी युवा नेता से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पत्नी और बेटी पर अभद्र टिप्पणियां करवा रही है। अभद्रता का परिचय देने वाली नेता पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इनपर कार्रवाई कब होगी?

 पुलिस आयुक्त एस.बी. शिराडकर ने कहा कि यही विवेचना हो रही है, जैसे-जैसे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रश्न किया कि सपा मीडिया सेल से जुड़े व्यक्ति मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने क्यों पकड़ा है। पुलिस द्वारा जो भी कार्रवाई की गई वे विधिक एंव नियमानुसार की गई है। समय समय पर मर्यादाओं की सीमा को लांघते हुए ट्वीट किए गए हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील