लाइव न्यूज़ :

सेंगोल को लेकर बोले अखिलेश यादव- लगता है भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 26, 2023 13:26 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सेंगोल को लेकर शुक्रवार को अलग बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने सेंगोल को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा है।उन्होंने यह दावा किया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा।पीएम मोदी 28 मई को नई संसद का उद्घाटन करेंगे।

लखनऊ: पिछले कुछ दिनों से 'राजदंड' (सेंगोल) चर्चा का विषय बना हुआ है। पक्ष-विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर इसे लेकर हमलावर हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सेंगोल को लेकर शुक्रवार को अलग बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण (एक-हाथ से दूसरे हाथ में जाने) का प्रतीक है...लगता है भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है।"

अपने इस ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव ने सेंगोल को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा है। उन्होंने यह दावा किया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सेंगोल (राजदंड) के बारे में बात की थी। 

शाह ने कहा था, "इस सेंगोल का बहुत बड़ा महत्व है...14 अगस्त 1947 की रात लगभग 10।45 बजे पंडित नेहरू ने तमिलनाडु से इस सेंगोल को प्राप्त किया और कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने इसे स्वतंत्रता प्राप्त करने के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया।।।यह एक बदलाव का संकेत है अंग्रेजों से इस देश के लोगों को सत्ता का।" केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि भारतीय, विशेषकर तमिल संस्कृति में सेंगोल का बहुत महत्व है।

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद जारी है। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), आम आदमी पार्टी (आप) सहित कई विपक्षी दलों ने 28 मई को होने वाले उद्घाटन समारोह के बहिष्कार करने की घोषणा की है। विपक्षी दलों ने इस बात पर जोर दिया कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए, प्रधानमंत्री द्वारा नहीं।

टॅग्स :अखिलेश यादवअमित शाहसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण