लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव को लग सकता है झटका, सपा के दो विधायक जल्द थाम सकते हैं भाजपा का दामन

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 4, 2023 18:27 IST

खबर है कि कुल 14 सपा नेताओं को भाजपा के खेमे में शामिल करने के तैयारी है। सबसे पहले सपा के जिन दो बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जाएगा, वह सूबे की धार्मिक नगरी प्रयागराज के समीप के जिले से संबन्धित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 14 सपा नेताओं को भाजपा के खेमे में शामिल करने के तैयारी हैसबसे पहले सपा के जिन दो बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जाएगाइनमें पहला नाम इंद्रजीत सरोज का है, जबकि दूसरी नेता पूजा पाल हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो बड़े नेता समाजवादी पार्टी (सपा) के कैंप में सेंध लगाने के टास्क को पूरा करने में जुटे हैं। जिसके चलते हर महीने सपा कैंप के दो बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जाएगा। कुल 14 सपा नेताओं को भाजपा के खेमे में शामिल करने के तैयारी है। सबसे पहले सपा के जिन दो बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जाएगा, वह सूबे की धार्मिक नगरी प्रयागराज के समीप के जिले से संबन्धित हैं।

इसी माह उन्हें भाजपा में शामिल करने की तैयारी है। अगले कुछ दिनों में ये दो नेता पाला बदलकर भाजपा में आने वाले हैं। इनमें पहला नाम इंद्रजीत सरोज का है। जबकि दूसरी नेता पूजा पाल हैं। यह दोनों ही वर्तमान में सपा के विधायक हैं और उन्होंने भाजपा में आने का मन बना लिया है। इस नेताओं का भाजपा में आना सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका होगा।    

भाजपा नेताओं का दावा है जल्दी ही सपा के यह दोनों विधायक भाजपा के साथ खड़े दिखेंगे। ठीक उसी तरह से जैसे कि बीते माह दारा सिंह चौहान सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा के एक राष्ट्रीय महासचिव का कहना है कि सूबे के एक डिप्टी सीएम इस मिशन को अंजाम देने में जुटे हैं। उनके इस मिशन की भनक सपा के बड़े नेताओं को भी हुई है लेकिन अखिलेश यादव अपने नाराज विधायकों को माना नहीं पा रहे हैं।

रेवती रमन सिंह जैसे नेता भी अब खुलकर पार्टी में अपनी हो रही अनदेखी को लेकर बोलने लगे हैं। कह रहे हैं कि उन्हे और उनके बेटे दोनों की पार्टी में अनदेखी की जा रही है। सपा में  पिछड़ी जाति और दलित समाज के कई नेता भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सपा विधायक इंद्रजीत सरोज भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं। इंद्रजीत कौशांबी जिले के मंझनपुर से विधायक हैं। वे चौथी बार विधायक बने हैं। कभी मायावती के करीबी रहे इंद्रजीत सरोज अभी अखिलेश यादव के करीबी हैं और अब वह भाजपा का दामन थामने की तैयारी है।

इसकी प्रकार सपा विधायक पूजा पाल का भी पार्टी से मोहभंग हो गया है। अपने पति राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल के मर्डर के बाद से ही वे अखिलेश यादव से नाराज चल रही हैं। उमेश पाल की हत्या अतीक और उसके साथियों ने की थी। सपा के कई नेताओं ने इस मामले में अतीक अहमद का बचाव किया था, जबकि पूजा पाल के विधायक पति राजू पाल की हत्या का आरोप भी अतीक अहमद और उसके गैंग पर लगा था।

पूजा पाल कौशांबी जिले की चायल सीट से तीसरी बार विधायक बनी है। इससे पहले वह दो बार बसपा के टिकट पर विधायक रह चुकी हैं। प्रयागराज की शहर पश्चिम सीट पर पूजा पाल पहली बार वर्ष 2007 में अतीक अहमद के भाई अशरफ को हराकर विधायक चुनी गई थी। इसके बाद वर्ष 2012 में माफिया अतीक अहमद को हराकर विधायक बनी थी।

पूजा पाल के नजदीकी लोगों का कहना है कि योगी सरकार ने माफिया अतीक अहमद और उसके गैंग के खिलाफ जो सख्त कार्रवाई की है उससे वह बहुत प्रभावित हैं। फिलहाल वह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के संपर्क में हैं। बृजेश पाठक और पूजा पाल दोनों ही पहले मायावती की पार्टी में रहे हैं। पूजा पाल के नजदीकी लोगों का कहना है कि पूजा पाल ने लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं। 

इस मंशा की पूर्ति के लिए वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। फिलहाल पूजा पाल और इंद्रजीत सरोज भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPSP MLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?