लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने मतगणना से पहले लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'ईवीएम से की जा रही है छेड़छाड़'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 8, 2022 21:07 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ईवीएम को बिना किसी जानकारी के कहीं भी ले जाया जा रहा है तो हमें सतर्क रहने की जरूरत है। यह स्पष्ट तौर पर चोरी है। हमें अपने अमूल्य वोट को किसी भी हेराफेरी से बचाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डीएम लगाया आरोपअखिलेश यादव ने कहा वाराणसी के डीएम प्रत्याशियों को जानकारी दिए बिना ईवीएम ले जा रहे थेसपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं जनता से आग्रह करता हूं कि वो लोकतंत्र बचाने में हमारा सहयोग करें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि मतदान वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में छेड़छाड़ की जा रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें चुनाव आयोग की ओर से तैनात अधिकारियों पर भरोसा नहीं है।

सपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डीएम आरोप लगाया कि वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट प्रत्याशियों को जानकारी दिए बिना ईवीएम ले जा रहे थे। यह एक गंभीर मामला है और इस मामले में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा, "अगर ईवीएम को बिना किसी जानकारी के इस तरह से कहीं भी ले जाया जा रहा है तो हमें सतर्क रहने की जरूरत है। यह स्पष्ट तौर पर चोरी है। हमें अपने अमूल्य वोट को किसी भी हेराफेरी से बचाने की जरूरत है। हम इसके लिए कोर्ट भी जा सकते हैं लेकिन उससे पहले मैं जनता से आग्रह करता हूं कि वो लोकतंत्र को बचाने में हमारा सहयोग करें।"

इस संबंध में ट्वीट करते हुए यूपी के पूर्व सीएम ने कहा, "वाराणसी में ईवीएम पकड़े जाने का समाचार उप्र की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है। मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें। युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बनें।"

एग्जिट पोल में भाजपा को मिलने वाली एकतरफा जीत के संदर्भ में सपा प्रमुख ने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़े सत्य से परे हैं, यह केवल बीजेपी के जीत कते पत्र में महौल बनाने का प्रयास भर है।

अखिलेश यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी अयोध्या जीत रही है, इसलिए भाजपा डरी हुई है। एग्जिट पोल के आंकड़े जमीनी तथ्यों से परे हैं। यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है।"

इसके साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सभी एग्जिट पोल सर्वे को नकारते हुए दावा किया कि 10 मार्च को सपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतकर यूपी में सरकार बनाएगा।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीचुनाव आयोगलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया