लाइव न्यूज़ :

Akhilesh Yadav-Keshav Prasad Maurya: मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर लाएंगे, अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य में वार पलटवार जारी, पढ़िए ट्वीट वार...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 19, 2024 17:11 IST

UP BJP-SP Politics News: उत्तर प्रदेश में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी। फिर डबल इंजन सरकार।

Open in App
ठळक मुद्देसपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।अखिलेश यादव पर ‘एक्स’ के जरिये तंज करते हुए उन्हें ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा दी थी।

UP BJP-SP Politics News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में ट्वीट वार जारी है। अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा था है ‘मानसून पेशकश है-100 लाओ और सरकार बनाओ।’ इस पर  केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया है। ट्वीट कर कहा कि मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे। एक डूबता जहाज़ और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य ख़तरे में है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, परंतु पूर्ण नहीं हो सकता। 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे। प्रदेश में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी। फिर डबल इंजन सरकार।

सपा अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। अखिलेश के इस पोस्ट को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के 'मानसून ऑफर' के एक दिन बाद शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि इसे 2027 में जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फिर 47 पर समेटेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच ‘एक्स’ पर बृहस्पतिवार को कहा था ‘‘ मानसून पेशकश है-100 लाओ और सरकार बनाओ।’’ मौर्य ने शुक्रवार को 'एक्स' पर अपने एक पोस्ट में कहा कि मानसून ‘ऑफर’ को 2027 में जनता और कार्यकर्ता फिर 47 पर समेटेंगे।

इसी पोस्ट में उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल, जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है, वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, परंतु पूर्ण नहीं हो सकता।'' मौर्य ने दावा किया, ''हम 2027 में 2017 दोहराएंगे और फिर कमल की सरकार बनायेंगे।''

वर्ष 2017 में मौर्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगियों को 403 सदस्यीय विधानसभा में 325 सीट मिली थी, जबकि सपा के खाते में 47 सीट आयी थी। तब (2012-2017 तक) मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव सत्ता से बाहर हो गये थे।

केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ‘एक्स’ के जरिये तंज करते हुए उन्हें ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा दी थी। मौर्य ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है तथा ‘‘2017 की तरह 2027 में भी हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे।’’ मौर्य ने सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को धोखा करार दिया था।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान पर बुधवार को पलटवर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा था, “” भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, सूबे में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वह अपने दल के अंदर कर रही है इसलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है।

जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।'' उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यादव के बयान पर पलटवार करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “सपा बहादुर अखिलेश यादव जी,भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है,सपा का पीडीए धोखा है।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJPकेशव प्रसाद मौर्याअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए