लाइव न्यूज़ :

अखिलेश के सरकारी बंगले में तोड़फोड़ से 10 लाख का नुकसान, 266 पेज की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 2, 2018 11:09 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी बंगले की एक जांच पर हर किसी की निगाहें टिकी थीं, ऐसे में उसकी रिपोर्ट अब सामने आ गई है।

Open in App

लखनऊ, 2 अगस्त: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी बंगले की एक जांच पर हर किसी की निगाहें टिकी थीं, ऐसे में उसकी रिपोर्ट अब सामने आ गई है। इसक रिपोर्ट राज्य सम्पत्ति विभाग ने इस रिपोर्ट को सीएम दफ्तर भेज दी गई है। ये रिपोर्ट बंगले में हुए  नुकसान को लेकर है।

 पूर्व सीएम के बंगले में मुख्य रूप से टाइल्स, सेनेट्री और इलेक्ट्रिक वायरिंग के काम का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो इस नुकसान की कीमत 10 लाख रुपए है। इस नुकसान की कुल कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। 266 पेज की इस रिपोर्ट में अखिलेश के बंगले का नुकसान अलग अलग रूपों नें दर्शाया गया है।

निर्माण विभाग के इंजीनियर्स की जांच टीम ने बंगले में टूट-फूट पाई है। ऐसे में इस टूट-फूट की जांच की गई जिसमें ये सामने आया है कि 10 लाख का नुकसान बंगले में किया गया है। अखिलेश यादव के सीएम ना रहने के बाद भी वह उसी घर में रह रहे थे। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले खाली कराए गए थे। 

वहीं, अखिलेश यादव ने 8 जून को अपने बंगले की चाभी राज्य सम्पत्ति विभाग को सौंपी थी। इसके बाद सरकार ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (भवन)  की अगुवाई में एक कमेटी बना दी थी। इस  रिपोर्ट में टाइल्स, सेनेटरी वेयर समेत कई जगह टूट-फूट सही पाई गई है। कहा जा रहा है कि सरकार के द्वारा इस रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। 

गौरबतल है कि शासन ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को बंगले में हुए नुकसान की एक टीम बनाकर जांच कराने के आदेश दिए थे। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (भवन), अधीक्षण अभियंता सर्किल-39 और राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक मध्य जोन ने यह जांच की। 

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां