लाइव न्यूज़ :

'पिता के बारे में कोई बोलेगा तो...', अखिलेश यादव ने विधानसभा में दिया योगी आदित्यनाथ को ऐसा जवाब

By शिवेंद्र राय | Updated: February 28, 2023 17:47 IST

मंगलवार, 28 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी के पिता के बारे में कोई बोलेगा तो स्वाभाविक है कि दूसरा भी पिता के बारे में बोलेगा। अखिलेश ने आगे कहा कि मैं ऐसा करूं तो ठीक नहीं लगेगा क्योंकि ऐसी शिक्षा नेता जी ने मुझे नहीं दी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में अखिलेश यादव ने दिया योगी आदित्यनाथ को जवाबकहा- किसी के पिता के बारे में कोई बोलेगा तो स्वाभाविक है कि दूसरा भी पिता के बारे में बोलेगाकहा- ये ठीक नहीं लगेगा क्योंकि ऐसी शिक्षा नेता जी ने मुझे नहीं दी

लखनऊ: यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मंगलवार, 28 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी। योगी आदित्यनाथ ने सदन में भाषण के समय एक बहस के दौरान अखिलेश यादव के संबंध में कहा था,  "तुम क्या बोलोगे, तुम तो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए। तुम्हें तो प्रदेश में सुरक्षा की बात करते शर्म आनी चाहिए।" 

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा, "किसी के पिता के बारे में कोई बोलेगा तो स्वाभाविक है कि दूसरा भी पिता के बारे में बोलेगा। आपने भी बहुत सारे रीति रिवाज नहीं माने हैं। वो ठीक नहीं लगेगा कि मैं कुछ कहूं क्योंकि ऐसी शिक्षा नेता जी ने मुझे नहीं दी।"

अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, "1 संस्था को हायर किया गया है इस सरकार की तरफ से कि कैसे झूठ बोला जाए। एक कंपनी को डेटा मैनेज करने लिए 200 करोड़ दे रहे हैं। सरकार अगर 1 ट्रिलियन इकॉनमी का सपना देख रही है तो नीति आयोग कि जो रिपोर्ट है वो इस सरकार को जरूर देखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति है। 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी करने के लिए आपको 34 प्रतिशत की ग्रोथ चाहिए। नेता सदन जरुर बताएं कि ये 34 परसेंट कैसे हासिल करेंगे।"

रामचरित मानस के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा,  "मैंने रामचरितमानस के बारे में नहीं पूछा था। बल्कि यह पूछा था कि शुद्र क्या है? जब कोई घर से गया तो क्या गंगाजल से घर धोया जाता है, ये क्या दिखाता है? क्या नेता सदन ये बताएंगे कि शुद्र गलत है! हम रामचरितमानस के खिलाफ नहीं है, भगवान सबके हैं। हम जातिगत जनगणना चाहते हैं।" 

अखिलेश यादव ने बृजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा, "क्यों स्वास्थ्य मंत्री हर जगह छापा मारते फिरते हैं, अब सरकार ने बजट खर्च नहीं किया। ऐसा छापा वित्त मंत्री के यहां मारो। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, अधिकारी नहीं है। बजट जब खर्च नहीं होगा स्वास्थ्य सेवा बेहतर कैसे होगी।"

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीBJPमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी