लाइव न्यूज़ :

निषाद पार्टी और बीजेपी के गठबंधन को अखिलेश यादव ने बताया 'घाटे का सौदा', जाने क्या है वजह?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 4, 2019 23:36 IST

निषाद के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब गोरखपुर से उनका बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे निषाद पार्टी का गोरखपुर के साथ ही बस्ती, महराजगंज, देवरिया और डुमरियागंज में अच्छा प्रभाव है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से निषाद समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा का उप चुनाव जीते थे।

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर से सांसद प्रवीण कुमार निषाद के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी  के लिए यह घाटे का सौदा है। अखिलेश ने यादव ने कहा, यह बीजेपी का घाटे का सौदा है। अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘विकास’पूछ रहा है: गोरखपुर में सांसद जी को मठाधीशी का जो झोला भर प्रसाद मिला है, क्या उसे वो पूरा गटक जाएंगे या किसी से बाँटेंगे भी? ये भाजपा का घाटे का सौदा है क्योंकि जनता ने सांसद को नहीं, उनके पीछे एकजुट महागठबंधन को जिताया था। चुनाव में इन मौसेरों की नैया डूबना तय है।''

अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘विकास’ पूछ रहा है:  प्रधान जी का ‘अच्छे दिन वाला घोषणा पत्र’ क्या चुनाव के बाद आयेगा? इस बार तो भाजपा वाले एक-दूसरे से भी नहीं कह पा रहे हैं कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ तो भला जनता से क्या कहेंगे। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से निषाद समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा का उप चुनाव जीते थे। निषाद के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब गोरखपुर से उनका बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। निषाद पार्टी का गोरखपुर के साथ ही बस्ती, महराजगंज, देवरिया और डुमरियागंज में अच्छा प्रभाव है।

टॅग्स :अखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील