लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा- जनता को बहकाने का काम किया जा रहा तेज

By भाषा | Updated: July 5, 2019 05:56 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने जनता को बहकाने का काम तेज कर दिया है। अखिलेश ने कहा, "भाजपा सरकार का आधा समय व्यतीत होने को है इसलिए उसने जनता को बहकाने का काम तेज कर दिया है।"

उन्होंने कहा कि लोक लुभावन घोषणाएं करके जनता को गुमराह करने में भाजपा का कोई जवाब नहीं है। पांच साल पहले हुए लोकसभा चुनावों में जनता को अच्छे दिनों का सुनहरा सपना दिखाया गया था। किसानों की कर्जमाफी, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना, नौजवानों को नौकरी, मंहगाई, भ्रष्टाचार से छुटकारा जैसे तमाम वादे भी किए गए थे। ये वादे...वादे ही रह गए। जनता अच्छे दिनों के फेर में बदहाल होती गई।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को बहकाने का काम तेज कर दिया है। ताजा मिसाल है दो साल में हर घर को नल से जल देने की और नमामि गंगे का स्मरण कर राज्य सरकार वाहवाही बटोरना चाहती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पांच साल बीत गये, गंगा जी से किए वादे के बावजूद गंगा न तो निर्मल हुई और नहीं उसको मैला करने वाले नालों पर रोक लगी है। अब 2020 मार्च तक गंगा को निर्मल बनाने के वादे पर कौन विश्वास करेगा? गंगा के साथ यमुना और काली नदी की सफाई भी जरूरी है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेयजल संकट काफी गंभीर है। बुंदेलखण्ड में बहुत बुरी दशा है। समाजवादी सरकार ने टैंकरो के अलावा तालाबों के पुनरूद्धार का काम भी शुरू किया था। रिकार्ड संख्या में पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का काम किया था। भाजपा सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि राजधानी लखनऊ के सभी निवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। तमाम क्षेत्रों में गंदा पानी आने की शिकायतें आम है। कई इलाकों में जलस्तर नीचे जाने से हैण्डपम्प काम नहीं कर पा रहे हैं। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए