लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर किया हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर फेल है, इसलिए हमारे सवालों का सामना करने में डर रही है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 19, 2022 13:59 IST

लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं योगी सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यालय से विधान भवन तक मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने दिखाया जमकर आक्रोश लखनऊ में अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योगी सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्चअखिलेश यादव ने कहा यूपी सरकार हर मोर्चे पर फेल है, हमारे सवालों का जवाब देने से भी भाग रही है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जमकर आक्रोश दिखाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यालय से राज्य विधानसभा तक मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आये।

सपा के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "प्रदेश में सड़कों की हालत खस्ता है। किसानों को कोई मुआवजा नहीं है। कुछ इलाकों में बाढ़ और कुछ इलाकों में सूखा पड़ा है। लम्पी वायरस से गायों की मौत हो रही है। महंगाई बढ़ रही है और सरकार की ओर से लोगों को कोई मदद नहीं मिल रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। बेरोजगारी बढ़ रही है। आखिर इन प्रश्नों पर सरकार हमारा सामना क्यों नहीं करना चाहती है।"

यूपी के सबसे बड़े विपक्षी दल सपा ने अपने विरोध मार्च को पार्टी मुख्यालय से यूपी विधानसभा तक ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता और भी आक्रोशित हो गये और योगी सरकार के साथ-साथ लखनऊ पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे।

सपा ने आरोप लगाया कि मौजूद योगी सरकार विपक्षी दल को लोकतांत्रिक तरीके से धरना मार्च करने की भी इजाजत नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि सपा विधायकों ने 14 से 18 सितंबर तक लखनऊ विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी थी लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उन्हें इजाजत देने से इनकार कर दिया था। जिसके विरोध में सपा ने यूपी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए पार्टी मुख्यालय से विधान भवन तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया था।

मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से समाजवादी पार्टी योगी सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक भूमिका है। प्रदेश में खोया हुए जनाधार को फिर से पाने की कवायद में अखिलेश यादव लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार अखिलेश यादव की पूर्व सरकार में रहे भ्रष्टाचार और कथित अराजकता के मामले में उन्हें लगातार घेरती रह रही है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो